फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dushyant chautala, prakash singh committee, mp chautala, inld mp, cm khattar, jat andolan, haryana

कमेटी की रिपोर्ट में नाम आने पर भड़के सांसद चौटाला, माफी मांगे सीएम

Fri, 03 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Fri, 03 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
dushyant chautala, prakash singh committee, mp chautala, inld mp, cm khattar, jat andolan, haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
इनेलो संसदीय दल के नेता और सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए बिना किसी तथ्य के ही रिपोर्ट में उनका नाम शामिल किया गया है। सरकार या कमेटी के पास उनके बयान का कोई प्रमाण है तो उसे तुरंत सार्वजनिक करे, अन्यथा मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यदि सीएम और कमेटी ने माफी नहीं मांगी तो वह कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। सरकार और जांच कमेटी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि रिपोर्ट में जिस भाषण का जिक्र किया गया है, अगर वह साबित हो गया तो वह कड़ी सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इतना ही नहीं मैं सांसद पद से भी इस्तीफा दे दूंगा। इस मामले को लेकर उन्होंने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात कही है। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार अपनी विफलता को छिपाने और उन्हें बदनाम करने के लिए ओछी राजनीति कर रही है। सरकार के पास रिपोर्ट में जिस भाषण का जिक्र है उससे संबंधित कोई वीडियो, बयान या अन्य कोई प्रमाण है तो तुरंत सार्वजनिक करे अन्यथा माफी मांगे।


भाषण का ये अंश है रिपोर्ट में दर्ज
रिपोर्ट में उनके भाषण का ये अंश दर्ज है। उसमें उन्होंने कहा है कि, ‘‘तीन बातें सुनी और तीन चीजें देखीं, मैं कहता हूं इन तीन चीजों से ऊपर कोई चीज नहीं है। और अगर है तो आप मुझे रोक देना। इस दुनिया में- लोहा टाटा का, टाटा से मजबूत लोहा किसी का नहीं, है के, बता दो और जूता बाटा का है कि नहीं, और छोरा जाटां का। तो ये छोरे जाट के जो हैं इनसे ऊपर कोई चीज नहीं।’’  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed