फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   During the debate with the farmers vehicles passed toll free for a quarter of an hour

Chandigarh News: किसानों से बहस के दौरान सवा घंटा टोल फ्री गुजरे वाहन

Sat, 29 Jul 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
During the debate with the farmers vehicles passed toll free for a quarter of an hour
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर भाकियू लखोवाल और राजेवाल के सदस्यों और टोल कर्मियों में बहस हो गई। किसानों ने दोपहर साढ़े 11 बजे करीब सवा घंटे टोल फ्री कर दिया और काफी वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे। इस मौके पर किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेताओं को यूनियन से जारी पहचानपत्र के बावजूद उनसे टोल वसूला जा रहा है, जबकि पिछले साल हुए करार में टोल प्रबंधकों ने उन्हें टोल से छूट की बात कही थी। इस मौके पर पुलिस की मौजूदगी में टोल प्रबंधकों से काफी बहस हुई। इस दौरान सभी बैरियर्स पर टोल वसूली बंद करवा दी गई। टोल प्लाजा के सीआरओ दीपक अरोड़ा ने कहा कि करीब सवा घंटे टोल वसूली बंद रही। टोल फीस किसी की भी माफ नहीं की जा रही है। केवल 75 फीसदी तक छूट दी जाती है। इनमें इलाके के 18 गांवों के वाहन मालिक शामिल हैं। टोल में छूट देना एनएचएआई के हाथ में है। किसानों की बात एनएचएआई तक पहुंचा दी जाएगी। मंगलवार को इस बारे में फैसला आने की बात कहकर किसानों ने धरना खत्म किया। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो फिर से टोल बंद करवाकर यहां पर पक्का धरना देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed