{"_id":"589b46cc4f1c1be7173790bc","slug":"during-notebandi-gangsters-changed-crores-stf-probe-launched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी में गैंगस्टरों ने बदलवाए करोड़ों के नोट, एसटीएफ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी में गैंगस्टरों ने बदलवाए करोड़ों के नोट, एसटीएफ ने शुरू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान पंजाब में गैंगस्टरों ने करोड़ों रुपये बदलवाए। सीधे बैंक मैनेजरों से सौदा किया और पुरानी करेंसी बैंक व नई करेंसी बताए हुए ठिकाने पर पहुंच गई। अमृतसर के एक कोआपरेटिव बैंक से गैंगस्टर के लिए फाइनेंसर का काम करने वाले मोहित शिंगारी पर चार करोड़ रुपये गैंगस्टरों के बदलवाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि इस मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच जारी है। जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिल जाते तब तक एसटीएफ कुछ बताने को तैयार नहीं है।
फाइनेंसर मोहित शिंगारी को एसटीएफ ने गैंगस्टर कमल बोरी व राणा कंदोवालिया को अपने रिसोर्ट में पनाह देने और उनके लिए फाइनेंसर का काम संभालने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कमल बोरी की गिरफ्तारी के बाद मोहित शिंगारी, राणा कंदोवालिया व गैंगस्टर माहल गिरफ्तार हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार कमल बोरी का सटोरियों के साथ-साथ फाइनेंसरों के बीच गहरी पैठ थी। अकाली नेता का सिर पर हाथ होने से वो बेपरवाह गलत काम करने लगा। इसी दौरान एसटीएफ ने कमल बोरी को पकड़ा तो उसके गुनाहों के निशान बढ़ते गए। इसी बीच एसटीएफ को भनक मिली कि गैंगस्टरों के पास चुनाव के मद्देनजर मोटी रकम नेताओं ने देकर उन्हें कई टारगेट दिए थे। नोटबंदी के चलते गैंगस्टरों को नोट खपाने के लिए बैंकों तक अपने साथियों को भेजना पड़ा। गैंगस्टरों ने नोट बदलने के लिए मोटी रकम रिश्वत में जहां दी वहीं पंजाब के अलग-अलग शहरों के बैंक वालों से रकम बदलवाई।

नोटबंदी का असर केवल गरीबों पर : यूपीकेपी
कुल मिलाकर अमृतसर के एक कोआपरेटिव बैंक से चार करोड़ की रकम बदलवाने का यह मामला सही पाया गया तो पंजाब में किसी गैंगस्टर के लिए नोट बदलने की यह पहला सबसे बड़ा मामला होगा।
एसटीएफ के पंजाब चीफ कुंवर विजय प्रताप सिंह का कहना है कि गैंगस्टरों का नेटवर्क सटोरियों व फाइनेंसरों, नशा और हथियार तस्करों तक हैं। एसटीएफ पंजाब के गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल मुहिम छेड़ी गई है। लोग पहचान छिपा कर सूचना दे सकते हैं।
नोटबंदी का असर केवल गरीबों पर : यूपीकेपी
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद (यूपीकेपी) के प्रवक्ता राम भवन गोस्वामी का कहना है कि नोटबंदी के कारण उत्तर प्रदेश व बिहार का मजदूर या तो गांव लौट गया या फिर घर बैठ गया। नोटबंदी का असर केवल गरीबों पर रहा, बड़े-बड़े लोग लाइन में कहां दिखे। राहुल गांधी एक दिन चार हजार रुपये बदल लाए उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी ने नोट बदले। बाकी देश के किन बड़े नेताओं ने नोट बदले इस सवाल का जवाब कौन देगा।