{"_id":"68cc6b29d2fa017e9005d905","slug":"during-navratri-you-will-be-able-to-have-darshan-of-the-mother-goddess-from-4-pm-to-10-pm-chandigarh-news-c-87-1-spkl1017-127062-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नवरात्र पर चार बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नवरात्र पर चार बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे मां के दर्शन
विज्ञापन
कालका। 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्रों के मद्देनजर प्राचीन श्री काली माता मंदिर प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। नवरात्रों में मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों व फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे, श्रद्धालु रात 10 बजे तक मां के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए समयावधि को बढ़ाया जा सकता है। पहले दिन घट स्थापना की जाएगी।
मंदिर में लगे 24 सीसीटीवी कैमरे मंदिर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर अपनी नजर बनाए रखेगें। इसके अलावा पुलिस बल और सेवा दल के लोग मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान मंदिर में डिस्पेंसरी की सुविधा भी मिलेगी। इस बार भी कालका सब्जी मंडी को पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहीं से श्रद्धालु फ्री ऑटो का लाभ लेकर मंदिर पहुंच सकते हैं। सचिव पृथ्वी ने बताया कि नवरात्र की जानकारी से संबंधित करीब 11 बोर्ड कालका-पिंजौर में लगाए जाएंगे। भंडारा कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे भंडारा शुरू होगा। भंडारा कमेटी की ओर से पहले नवरात्र पर पाठ का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर में रोजाना होगा हवन और भजन-कीर्तन
सचिव ने बताया कि मंदिर में रोजाना सुबह नौ बजे हवन किया जाएगा। शाम को साढ़े 7 से 10 बजे तक स्थानीय भजन मंडली माता के भजन कीर्तन करेगी। इसके मद्देनजर मंदिर प्रांगण में एक स्टेज भी लगाया जाएगा। श्रद्धालु इच्छानुसार मंदिर से ड्राई फ्रूट के प्रसाद का पैकेट भी खरीद सकते हैं। वहीं, रक्षा सूत्र के लिए श्रद्धालुओं को 50 रुपये देने होंगे, जिसमें उनको पांच रक्षा सूत्रों का पैकेट दिया जाएगा।