{"_id":"57dad9d34f1c1b0d47d47888","slug":"during-india-and-pakistan-retreat-ceremony-major-disaster-happened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बड़ा हादसा, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बड़ा हादसा, बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
India and Pakistan Retreat ceremony
- फोटो : अमर उजाला
बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों के लिए बनाई जा रही गैलरी के निर्माण में इस्तेमाल की गई शटरिंग गिरने से वीरवार शाम रिट्रीट सेरेमनी देखने आई एक बच्ची की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गैलरी का काफी काम पूरा हो गया है और अब स्वर्ण जयंती द्वार के पास का काम जारी है। रिट्रीट सेरेमनी शुरू होेने से पहले तक काम जारी रहा। इसी दौरान यात्रियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। तभी उधर से गुजर रही डिच मशीन का पंजा शटरिंग से जा टकराया। इससे सारा ढांचा गिर गया।
इसके नीचे दबने से नौ वर्षीय बच्ची श्रीनंदना निवासी केरल की मौत हो गई। श्रीनंदना अपने पिता प्रेम राजन और मां के साथ अमृतसर आई थी। हादसे में अटारी निवासी बचन सिंह भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद बीएसएफ ने घटना स्थल सील कर काम बंद करवा दिया। घरिंडा पुलिस ने डिच मशीन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos
सेरेमनी के दौरान उमड़ती है भीड़
India and Pakistan Retreat ceremony
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है, सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के जवान गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे मिलते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सेना के जवान जोश और जज्बे से लबरेज होते हैं। दर्शक भी इस सेरेमनी का लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहते और जवानों के कदमताल पर तालियों के साथ उनके हौसले को बढ़ाते हैं।