फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dupati owner cheating fraudulently withdrawn money debit and credit card landlord in Cambwala

18 लाख की डुकाती के मालिक पर 55 हजार की ठगी का आरोप, कैंबवाला में मकान मालिक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से धोखे से निकाल लिए थे रुपये

Fri, 11 Sep 2020 10:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dupati owner cheating fraudulently withdrawn money debit and credit card landlord in Cambwala
चंडीगढ़। बीते 23 जुलाई को कैंबवाला बैरियर के नजदीक से बिना नंबर प्लेट के 18 लाख रुपये की डुकाती बाइक के साथ पकड़े गए चालक पर 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कांसल में किराए के मकान में रहने वाले बाइक चालक सैयद जहांगीर के मकान मालिक का आरोप है कि सैयद ने रिचार्ज करने का झांसा देकर उनका मोबाइल इस्तेमाल किया और फिर ओटीपी के जरिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि वह कांसल में रहते हैं। जून महीने से सैयद जहांगीर उनका किराएदार था। आरोप है कि बीते अगस्त महीने में सैयद ने उनसे रिचार्ज के बहाने मोबाइल मांगकर क्रेडिट कार्ड से 35 हजार और डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपयों की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर प्रवीण ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में बताया गया कि सैयद ने 20 हजार वापस भी लौटाए थे, लेकिन 13 अगस्त से वह फरार हो गया। शिकायत के आधार पर साइबर सेल छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अब तक नहीं छुड़वाई बाइक द्भ23 जुलाई को सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कैंबवाला बैरियर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे बिना नंबर प्लेट की डुकाती बाइक को पुलिस ने रुकवा लिया। चालक सैयद ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस के कागजात मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। जांच में सामने आया था कि बाइक का इंश्योरेंस भी नहीं है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर 19 हजार रुपये का चालान काटा था। सैयद मूलरूप से तमिलनाडू के कोयंबटूर जिले का रहने वाला है और वह अंबाला में फैशन डिजाइनिंग का काम करता था। बाइक जब्त किए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद भी उसे छुड़वाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed