फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dunki Route, unemployment and PPP issues will be discussed in the budget session of Haryana Vidhansabha

Haryana: बजट सत्र में गूजेंगे डंकी रूट, बेरोजगारी व पीपीपी के मुद्दे, इनेलो ने 12 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए

Tue, 04 Mar 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 73 के तहत कुल 12 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं।

विज्ञापन
Dunki Route, unemployment and PPP issues will be discussed in the budget session of Haryana Vidhansabha
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विपक्ष ने भी कमर कस ली है। विधानसभा में इस बार भी परिवार पहचान पत्र, डंकी रूट, बेरोजगारी जैसे मुद्दे गूजेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 73 के तहत कुल 12 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने सात और अर्जुन सिंह चौटाला की तरफ से पांच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए गए।

विज्ञापन


ध्यानाकर्षण के तहत डबवाली में बार-बार ब्लैकआउट से लोगों को हो रही परेशानी, गांवों/शहरों में गरीब लोगों के लिए काटी गई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से हो रही परेशानी, प्रदेश में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, गन्ने की फसल का रकबा बढ़ाने को लेकर सरकारी मिलों द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने, ग्रामीण इलाकों में गांव के तालाबों में पानी की स्थिति बहुत ही दूषित हालातों, सरकारी विभागों में खर्ची पर्ची से हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में सात ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधायक आदित्य देवीलाल की तरफ से दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में बेरोजगारी एवं सरकारी भर्तियों, प्रदेश में लिंगानुपात में गिरावट, हरियाणा में खेलों के विकास एवं उत्थान, गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और विदेश में अवैध तरीके से भेजने की प्रक्रिया जैसे जनहित से जुड़े पांच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed