फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dumping ground, financial status and people's complaints will be monitored daily

Chandigarh News: डंपिग ग्राउंड, वित्तीय स्थिति और लोगों की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

Thu, 24 Oct 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground, financial status and people's complaints will be monitored daily
चंडीगढ़। नगर निगम के नए आयुक्त अमित कुमार ने अपना पद संभाल लिया है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम की खस्ता वित्तीय स्थिति को सुधारना और स्वच्छ सर्वेक्षण में चंडीगढ़ की रैंकिंग को बेहतर बनाना है। इसे लेकर दो दिन से वह लगातार बैठकें करने में जुटे हैं। अमित कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि डंपिंग ग्राउंड, निगम की वित्तीय स्थिति और लोगों की शिकायतों की वह रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे। अमित कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना, स्वच्छ सर्वेक्षण चंडीगढ़ की रैंकिंग को बेहतर बनाना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट आदि हैं। निगम ने लक्ष्य तय किया है कि चंडीगढ़ को इस बार टॉप-3 में लेकर आना है। इसे लेकर दो दिन में दो बार अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। कहा कि उन्होंने तय किया है कि रोजाना वह निगम की वित्तीय स्थिति, डंपिंग ग्राउंड, स्वच्छ सर्वेक्षण के पैमाने और लोगों की शिकायतों व प्रेस क्लिपिंग की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की शिकायतों का समय पर निवारण हो सके। उन्होंने कहा कि पिछली बार डंपिंग ग्राउंड की वजह से नंबर कटे थे, इस बार ऐसा न हो इसको लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। नए आयुक्त ने कहा कि बुधवार को भी इस संबंध में एक बैठक ली है और आने वाले दिनों में भी रोजाना बैठकें होती रहेंगी। बता दें कि पद संभालने के बाद से अमित कुमार नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें कर चुके हैं। वे मंगलवार को देर शाम तक मीटिंग करते रहे और बुधवार को भी सुबह 9.15 बजे बैठक रखी थी। इसमें उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण और नगर निगम के अन्य विभागों के कार्यों की जानकारी हासिल की। आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए एक प्लान बनाया गया है, जिस पर वीरवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के साथ चर्चा की जाएगी। जिस पर भी मंजूरी मिलेगी, आगे काम किया जाएगा। कहा कि निगम के पास एरिया बहुत हैं। एडवरटाइजमेंट पॉलिसी पर भी काम करने की जरूरत है। अमित कुमार ने कहा कि प्रशासन से अतिरिक्त ग्रांट की मांग की गई है, वह भी जरूरी है लेकिन खुद की कमाई के स्रोत बढ़ाने होंगे। उनकी कोशिश रहेगी की ग्रांट भी ज्यादा से ज्यादा मिले और नगर निगम अपनी कमाई के साधन भी बढ़ाए, जिससे निगम की स्थिति मजबूत हो सके। यूटी प्रशासन ने आदेश जारी कर निगम आयुक्त अमित कुमार को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ और स्मार्ट सिटी का नोडल अधिकारी भी बनाया है। उन्हें ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है। ये विभाग पहले डीसी विनय प्रताप सिंह के पास थे। उन्हें इन जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed