{"_id":"6532dddf48c71f9e670166c6","slug":"dui-instructions-prepare-list-of-all-hostel-students-chandigarh-news-c-16-sml1026-266699-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीयूआई के निर्देश, छात्रवास के सभी विद्यार्थियों की सूची करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीयूआई के निर्देश, छात्रवास के सभी विद्यार्थियों की सूची करें तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले हफ्ते हुए छात्र के सुसाइड के बाद सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस की ओर से सभी विभागों के चेयरपर्सन, अध्यक्ष और निदेशकों को पत्र जारी किए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए हैं कि हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की सूची तैयार की जाए। इसके लिए विभागों को 30 अक्तूबर तक का समय दिया है। विभागों को छात्रों की सूची डीन स्टूडेंट वेलफेयर दफ्तर में जमा करानी होगी।
विभागों को छात्रवास में रहने वाले छात्रों की सूची के साथ छात्र का नाम, छात्रवास-ब्लॉक-कमरा संख्या, छात्र का मोबाइल नंबर, अभिभावकों का मोबाइल नंबर, घर के पूरे पते की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। साथ ही छात्रों की इस जानकारी को समय-समय पर अपडेट भी करना है। बता दें कि हाल ही में हुए सुसाइड में छात्र के अभिभावकों को उसके हॉस्टल नंबर और वार्डन के संपर्क इत्यादि की जानकारी नहीं थी। वहीं, वार्डन के पास भी अभिभावकों का कोई संपर्क नहीं था। जिस कारण छात्र का पता लगवाने में रिश्तेदार को काफी देर हो गई। वीसी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए वार्डनों और संबंधित अधिकारियों को पीयू में पढ़ रहे सभी छात्रों के अभिभावकों और उनके घर के पते की जानकारी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।