फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DUI has responsibilities of many departments, work interrupted

डीयूआई के पास कई विभागों की जिम्मेदारियां, काम हो रहा बाधित

Sun, 08 Nov 2020 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DUI has responsibilities of many departments, work interrupted
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद डीयूआई है। डीयूआई पर कई जिम्मेदारियां लाद दी गई हैं जिससे काम प्रभावित हो रहा है। ऐसी ही आशंका पीयू के कुछ शिक्षकों ने जताई है। उन्होंने वीसी से मांग की है कि डीयूआई को जिन विभागों का अतिरिक्त जिम्मा दिया है वह दूसरे शिक्षकों को बांटें ताकि कार्य आसानी से और बेहतर हो पाए। बता दें इस पद पर आसीन अधिकारी एकेडमिक हेड होता है जो बहुत बड़ा जिम्मा है।
विज्ञापन

डीयूआई के पास सेंटर फॉर आईएएस के मानद निदेशक का चार्ज है। शिक्षकों के मुताबिक यह सेंटर पीयू के लिए महत्वपूर्ण है, जिस पर पूर्णकालिक व्यक्ति की जरूरत है। इस सेंटर के जरिए सैकड़ों युवाओं का भविष्य गढ़ा जाता है। साथ ही पीयू के खाते में इस सेंटर के कार्य जुड़ते हैं। इसी तरह उर्दू, गुरुनानक सिख स्टडीज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, यूबीएस विभाग के चेयरपर्सन का चार्ज और हाल ही में स्पोर्ट्स डायरेक्टर का भी जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा डीयूआई खुद एक शिक्षक भी हैं। उनके पास पढ़ाने का कार्य भी है। शिक्षकों का कहना है कि कुछ विभागों का जिम्मा वीसी को अन्य लोगों को देना चाहिए ताकि कार्य और भी बेहतर हो सके। हालांकि कार्य अभी भी चल रहा है, लेकिन एक व्यक्ति पर अधिक भार नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed