{"_id":"615225a08ebc3e0d6f3ade21","slug":"due-to-the-non-declaration-of-the-date-of-the-second-phase-of-the-pu-senate-graduate-class-elections-the-beating-of-the-candidates-increased-chandigarh-news-pkl428233590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव के दूसरे चरण की तिथि घोषित न होने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव के दूसरे चरण की तिथि घोषित न होने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट स्नातक वर्ग के पहले चरण का चुनाव हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। यह चुनाव कब होगा, किसी को पता नहीं। इससे प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ रही हैं। साथ ही उन्हें अधिक संघर्ष करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में दूसरे चरण का चुनाव हो सकता है। प्रत्याशियों ने भी मांग की है कि जल्द से जल्द दूसरे चरण का चुनाव कराया जाए।
सीनेट चुनाव के लिए 272 बूथ बनाए गए थे। पहले चरण में यह चुनाव 211 केंद्रों पर हुए। 61 केंद्रों पर होना बाकी है। यह बूथ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान व दिल्ली के हैं। इन बूथों को बनाने के लिए जगह चयन नहीं हो पाया। हालांकि पीयू ने संबंधित सरकारों को बूथ के लिए जगह देने का आग्रह किया है। उत्तराखंड से चुनाव की लिखित अनुमति नहीं मिली है। बात यह भी सामने आ रही है कि उत्तराखंड में गिनती के वोट पड़ते हैं। ऐसे में वहां बूथ न बनाया जाए। हालांकि इसकी संभावनाएं कम हैं।
इनसेट---
स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटियां
पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव के पहले चरण की मतपेटियां देर रात तक पीयू में जमा होती रहीं। यह स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं। यूटी पुलिस का यहां पहरा है। साथ ही पीयू के सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं। इनकी मतगणना तभी होगी, जब दूसरे चरण का चुनाव हो जाएगा।