{"_id":"68a371bc9a9cb95a680a6251","slug":"due-to-the-breakdown-of-sewerage-pipeline-in-mouli-jagran-complex-dirty-water-is-coming-into-peoples-homes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-793673-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मौली जागरां कांप्लेक्स में सीवरेज पाइप लाइन खराब होने से लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मौली जागरां कांप्लेक्स में सीवरेज पाइप लाइन खराब होने से लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली जागरां कांप्लेक्स में पिछले एक महीने से लोगों को सीवरेज पाइप लाइन के ओवर फ्लो होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके कारण पीने के पानी में भी गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना कि सीवरेज की पाइप लाइन रोज ओवर फ्लो रही है। उसका गंदा पानी बाहर गली में आकर बहता है। इसके अलावा बरसात पानी के लिए बनाई गईं रोड़-गलियां ब्लॉक पड़ी हैं। बरसात और सीवरेज लाइन का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर गली में और सड़क किनारे जमा रहता है।
यही गंदा पानी अब पीने के पानी की पाइप लाइनों मे मिक्स होकर लोगों के घरों में आने लगा है। यहां के निर्मल कुमार, जीया लाल, देवता प्रसाद मालिक, श्याम, राजेश, सुनीत, दीनानाथ, जगदीश, छेदी लाल, मुनेश्वर प्रसाद राजेश आदि ने कहा कि पिछले तीन चार दिन से बिल्कुल गंदा पानी आ रहा है। इस कारण अब लोगों को बोतल खरीद कर पीने के पानी का काम चलाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि लोगों ने इस बारे में नगर निगम को ऑन लाइन शिकायतें भी डालीं लेकिन कोई उनकी समस्या सुनने या देखने तक नहीं आया है। स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।