फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to rivalry, two groups fought, bricks and stones were thrown, six injured

Chandigarh News: रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, two groups fought, bricks and stones were thrown, six injured
धार्मिक स्थान के मुख्य गेट पर भी मारे गए तेजधार हथियार और डंडे
विज्ञापन

किसी तरह से पुलिस ने माहौल किया शांत, दोनों पक्षों में समझौते की बात जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। होली का त्योहार मनाने के बाद जहां सोमवार देर रात को लोग जश्न में डूबे थे वहीं टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप के पास रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों गुटों में ईंट-पत्थर तक चलाए गए। इस दौरान दोनों गुटों के करीब छह लोग घायल हो गए।
हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान धार्मिक स्थान के बाहर मुख्य गेट पर भी ईंट-पत्थर और डंडे मारे गए ताकि माहौल को खराब किया जा सके। माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस के उच्चाधिकारी खुद इस मामले की जांच करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

हमले में घायल शहजाद ने कहा कि करीब 4 दिन पहले दूसरे गुट के युवकों के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और बाद में दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद लोगों ने मामला शांत करवा दिया। सोमवार की देर शाम को कुछ युवक होली खेलते हुए धार्मिक स्थान की तरफ आने लगे। उन्होंने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया और गालियां देने लगे। इसी दौरान दोनों गुटों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शहजाद ने कहा कि कुछ युवक उनके पड़ोसी के घर दाखिल हो गए। हुड़दंग मचाने के बाद कुछ देर बाद वह सभी हमलावर इलाके के लोगों की छतों से कूदते हुए उसके घर दाखिल हो गए। उन लोगों ने उसे घर में घुसकर मारपीट की। मोहम्मद शहजाद ने कहा कि इस मारपीट में उसके साथ-साथ करण, आजाद मोहम्मद, और शिवा भी घायल हुए हैं। उधर, दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हैं, जिनके नाम मोहम्मद कुर्बान, शहताब और मोहम्मद समीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती हैं पुलिस
थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है। अगर समझौता नहीं होता तो बनती कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed