{"_id":"674b77540445655e29086ae6","slug":"due-to-rivalry-a-young-man-attacked-a-bike-rider-with-a-sharp-weapon-in-his-stomach-condition-critical-admitted-to-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-574578-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रंजिश के चलते युवक को बाइक सवार के पेट में नुकीले हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रंजिश के चलते युवक को बाइक सवार के पेट में नुकीले हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास रोड पर लाइटों के पास बाजार में बीती शुक्रवार की बीती रात को बाइक सवार दो युवकों ने आपसी रंजिश के चलते स्थानीय निवासी युवक के साथ मारपीट कर उसके पेट में निकीले हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में उसके परिजनों द्वारा पीजीआई में ले जाया गया जहां गंभीर हालत के कारण उसे दाखिल कर लिया गया। सूचना पाने के कुछ देर बाद पुलिस पीसीआर भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
धनास निवासी राम कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है और पिछले कई सालों से यहीं धनास में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात को करीब सवा 10 बजे उसका बेटा राहुल खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। घर से कुछ दूर डड्डूमाजरा रोड पर लाइटाें के पास दो बाइक सवार आए और उसके साथ मारपीट कर पेट में किसी नुकीले हथियार से हमला करने के वहां से फरार हो गए। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके बेटे के पेट से काफी खून बह रहा था। वह उसे तुरंत पहले पीजीआई में ले गए जहां उसे दाखिल कर लिया गया है। उसके बेटे ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले उसका कुछ युवकों के साथ आपसी झगड़ा हो गया था और उनमें से ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। घायल के अभी तक बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।