फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to non-availability of vaccine, vaccination of 18-45 age group cannot be started as scheduled in Punjab

बड़ा झटका: पंजाब में आज से 18+ को नहीं लग पाएगी वैक्सीन, सीएम बोले- हमारे पास नहीं है टीका

Sat, 01 May 2021 12:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 12:33 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण 18-45 उम्र वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
Due to non-availability of vaccine, vaccination of 18-45 age group cannot be started as scheduled in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में आज से 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण 18-45 उम्र वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र से कोराना टीके की खुराकें नहीं पहुंचने से यह संकट खड़ा हुआ है। अब पंजाब को मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष से मंगाई गईं 30 लाख टीके की खुराकों के भरोसे ही अभियान शुरू करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी केंद्र से खुराकों के मिलने की कम ही उम्मीद जताई है।



स्वास्थ्य मंत्री बलीबर सिंह सिद्धू ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा की है, लेकिन पंजाब में अभी तक वैक्सीन की कोई भी खेप नहीं पहुंची है जिसके कारण 18 साल से ऊपर के लोगों को 1 मई से टीका लगाने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर भी सीरम संस्थान को 30 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है। दो दिन बाद 18 साल से ऊपर सभी लोगों के टीका लगाने का कार्यक्रम रखा गया है, जो सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा है। सिद्धू ने बताया कि बुधवार को हमें दो लाख खुराकें मिलीं थी, उससे पहले 1.5 लाख खुराकें मिली थीं। हमारे पास यह सूचना नहीं है कि आज और कल हमें कितनी खुराक केंद्र से और मिलेंगी। अगर हमें टीके की कम से कम दस लाख खुराकें मिलती हैं तो हम इस कार्यक्रम को शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed