फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to lack of safety measures, a cow fell into a ditch, people were injured while trying to rescue it.

Chandigarh News: सुरक्षा इंतजामों की कमी से गड्ढे में गिरी गाय, बचाव में लोग घायल

Fri, 03 Apr 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of safety measures, a cow fell into a ditch, people were injured while trying to rescue it.

विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन डालने के लिए की गई खुदाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते एक गाय गड्ढे में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला।
गाय को बाहर निकालने के बाद वह घबराकर तेज दौड़ने लगी, जिससे आसपास मौजूद दो महिलाएं और पास में खेल रहे एक बच्चे को बचाने के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह भी मौके पर मौजूद थे। बचाव के प्रयास में वह फिसलकर गिर गए जिससे उनके बाजू और घुटने में चोट आई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर न तो चेतावनी पट्टियां लगाई गई थीं और न ही किसी तरह के बैरिकेड लगाए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जुर्माना लगाने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed