फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to inflation, pulses have become thinner, eating roti has become difficult

Chandigarh News: महंगाई की मार से पतली हो गई दाल, रोटी खाना हुआ मुश्किल

Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Due to inflation, pulses have become thinner, eating roti has become difficult
चंडीगढ़। महंगाई की मार से लोगों के घरों में बनने वाली दाल अब पतली हो गई है। इसके साथ रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि महज दो महीने में आटे की प्रति 10 किलो की कीमत में 70 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, चने की दाल प्रति किलो 40 रुपये महंगी हुई है। ऐसे में सब्जियों की महंगाई से परेशान जनता अब दाल-रोटी की व्यवस्था करने में परेशान नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि महंगाई ने रसोई के हर सामान को प्रभावित किया है। किसी भी चीज की कीमत कम होने के बजाय दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रिटेल किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन का कहना है कि आटे की महंगाई के कारण अब होलसेल और रिटेल के बीच अंतर कम हो गया है। दो महीने पहले तक होलसेल में 10 किलो का पैकेट 290 में मिलता था, जिसे दुकानदार 330 में बेचते थे। अब होलसेल में ही माल 330 रुपये में आ रहा है। इसे 400 रुपये में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो महीने के दौरान महंगाई ने काफी प्रभावित किया है। चने की दाल 80 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 120 रुपये हो गई है। काले चने की कीमत भी 80 रुपये से 120 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। दाल की महंगाई के कारण जो बेसन दो महीने पहले तक 100 रुपये किलो था वह 140 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन

ये है कारण
राजिंदर ने बताया कि पिछले साल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत आटा मिल मालिकों को गेहूं उपलब्ध कराया था लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से बाजार में डिमांड के तहत गेहूं नहीं मिल पा रहा है, जिससे गेहूं महंगा हो गया। खुदरा मार्केट में आटे की कीमत में प्रति किलो तीन से चार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 10 किलो के पैकेट में 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article