फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   due to exit gate pass, trouble for tourists in rock garden

एक्जिट गेट पास न बनाने से रॉक गार्डन में पर्यटकों को परेशानी

Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
due to exit gate pass, trouble for tourists in rock garden
रॉक गार्डेन - फोटो : file photo

रॉक गार्डन के अंदर वन वे होने के कारण पर्यटकों और शहर के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रॉक गार्डन पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट अलग बनाए जाने थे, लेकिन इसे अभी तक नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन


वीकएंड पर रॉक गार्डन में सबसे अधिक लोग घूमने आते हैं।  पद्मश्री नेकचंद निर्मित रॉक गार्डन को संवारे जाने के कई प्रपोजल बनाए गए लेकिन इन्हें ठीक नहीं कराया गया। पर्यटकों को घूमकर दो गुना सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


रॉक गार्डन  के तीनों फेज घूमने के बाद लोगों को दोबारा पुराने रास्ते पर से होकर बाहर निकलना पड़ता है। लोगों के सुझावों के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने एग्जिट केलिए गेट नजदीक बनाने की बात कही थी, लेकिन उसका वादा हवा हवाई रह गया। एक्जिट दूर होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉक गार्डन घूमने आए हिमाचल के खुशहाल सिंह ने कहा कि  रॉक गार्डन का  एग्जिट प्वाइंट पास होना चाहिए जिससे कि लोग पूरा गार्डन घूमने केबाद आसानी से बाहर जा सकें। 

 
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि रॉक गार्डन का एंग्जिट प्वाइंट जल्द ही पास में बनाया जाएगा। इसके लिए मीटिंग कर बदलाव किए जाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed