फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona effect, ramleela manchan and dussehra mela may cancel

चंडीगढ़ में रामलीला के मंचन पर छाए कोरोना संकट के बादल, दशहरा मेला किया जा सकता है रद्द

Thu, 16 Jul 2020 12:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
corona effect, ramleela manchan and dussehra mela may cancel
रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण कई बड़े त्योहारों पर समारोह नहीं हो पाएंगे। कोरोना वायरस के कारण जन्माष्टमी के आयोजन से लेकर नवरात्र में रामलीला और दशहरा का आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं। चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन होना मुश्किल है।
विज्ञापन


रामलीला की तैयारियां ढाई महीना पहले ही शुरू हो जाता है। इस वर्ष 17 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र के दौरान पूरे शहर भर में चालीस से भी अधिक जगहों पर रामलीला कमेटियां रामलीलाओं का मंचन करते हैं। रामलीला के मंचन के लिए कलाकार दो से ढाई महीना पहले से ही रिहर्सल करते हैं। इस बार कोरोना के कारण ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन


शहर के लाखों लोग रामलीला के मंचन से वंचित हो जाएंगे। साथ ही शहर में करीब दो दर्जन से भी अधिक जगहों पर दशहरा का आयोजन होता है। इस बार लोग इसका नजारा लेने से भी वंचित रह जाएंगे। साथ ही कालीबाड़ी, बंग भवन व अन्य जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। लेकिन इस बार यह सब होना संभव नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed