फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to addiction mother does not drinken milk her children in punjab

बड़ा खुलासाः अब पंजाब का बचपन नशे की चपेट में, इस वजह से मांएं नहीं पिला रही अपना दूध

Wed, 12 Sep 2018 09:53 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Wed, 12 Sep 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Due to addiction mother does not drinken milk her children in punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के कई गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं हेरोइन का सेवन कर रही हैं। हेरोइन का सेवन करने वाली कई महिलाएं अपने नवजात बच्चे को अपना दूध भी नहीं पिला पा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को दूध पिलाया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। फिरोजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए एक माह के भीतर हेरोइन की शिकार पांच महिलाएं आ चुकी हैं। एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने महिला को खुद का दूध पिलाने से मना किया है। ऐसी महिलाओं की गिनती सूबे में बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि हेरोइन का सेवन करने वाली महिलाएं अपने नवजात बच्चे को अपने दूध से वंचित रख रही हैं, हेरोइन का सेवन करने वाली महिला यदि अपने नवजात बच्चे को दूध पिलाती है तो उसका असर नवजात के शरीर पर भी होगा। इससे बच्चे की जान को खतरा है। महिलाओं के हेरोइन का सेवन करने से डॉक्टर भी हैरान हैं। सिविल अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रचना मित्तल ने बताया कि हेरोइन का सेवन करने वाली महिलाएं भी अस्पताल में पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन


कई महिलाओं ने नवजात को जन्म दिया है, हेरोइन का सेवन करने वाली महिलाओं को खुद का दूध नवजात को पिलाने से मनाही की है, क्योंकि दूध के जरिए नवजात के शरीर में भी हेरोइन का असर जाएगा। ऐसी स्थिति में बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती है। डा. मित्तल ने कहा कि हेरोइन का नशा सबसे खतरनाक है। ऐसे नशे से महिलाओं को बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई महिलाओं को उनके साथी ही हेरोइन के नशे की लत डाल देते हैं, जिस कारण महिलाएं हेरोइन के नशे की आदी हो जाती हैं। डा. मित्तल ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। उधर, सिविल अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. बलदेव राज अरोड़ा का कहना है कि हेरोइन का सेवन करने वाली महिला को नवजात बच्चे को खुद का दूध नहीं पिलाना चाहिए। ऐसी स्थिति में दूध के जरिये हेरोइन का असर बच्चे के शरीर में जाकर हानिकारक होता है। कई बार बच्चे का दिमाग सुन हो जाता है। बच्चे की ग्रोथ नहीं होती है। बच्चा अधिक देर तक सोने लगता है। बच्चे का दिमाग काम करना बंद कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed