फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DSP's health deteriorated during CBI interrogation

Chandigarh News: सीबीआई की पूछताछ में डीएसपी की तबीयत बिगड़ी

Tue, 21 Jan 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
DSP's health deteriorated during CBI interrogation
चंडीगढ़। शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशालदीप सिंह ने ढाई करोड़ के रिश्वत मामले में सीबीआई के डीएसपी पर उकसाने व रिश्वत के पैसों में से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगाए थे। विशालदीप ने सीबीआई निदेशक सहित अन्य को इसकी लिखित शिकायत भेजी थी। इस मामले में पांच दिन के रिमांड पर चल रहे विशालदीप से पूछताछ चल रही है। सोमवार को सीबीआई ने विभाग के डीएसपी को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन पूछताछ में डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई और देर रात जीएमसीएच-32 ले जाया गया।
विज्ञापन


हिमाचल के शिक्षण संस्थान के संचालकों से ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में चंडीगढ़ सीबीआई ने शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ एफआईआर नंबर 33 व 34 दर्ज की है। इसी मामले में उसके भाई विकासदीप और नीरज को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 1.10 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है। विशालदीप ने गिरफ्तारी से पहले 3 जनवरी को सीबीआई के निदेशक को करीब 15 पेज की एक लिखित शिकायत भेजी थी। यह शिकायत सीबीआई के एक डीएसपी सहित उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले दो अन्य लोगों के खिलाफ थी। शिकायत में विशालदीप ने आरोप लगाए थे कि उसे रिश्वत मांगने के लिए सीबीआई डीएसपी ने ही उकसाया गया था। डीएसपी ने उसे जांच के दौरान कई बार संपर्क करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद वह उसे मोहाली और शिमला माल रोड पर भी मिला था। इसी दौरान डीएसपी ने उसे शिक्षण संस्थानों के संचालकों से रिश्वत लेने के लिए उकसाया और उससे रिश्वत के पैसों में से 10 प्रतिशत कमीशन देने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन

रिमांड पर चल रहे विशालदीप से सीबीआई ने डीएसपी के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर पूछताछ की। विशालदीप ने बताया कि किस तरह उसे रिश्वत मांगने के लिए उकसाया और उसे बाद में शिक्षण संस्थान संचालकों के साथ मिलकर झूठे रिश्वत के केस में फंसाया गया। इन आरोपों को लेकर सोमवार को सीबीआई ने अपने विभाग के डीएसपी को पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया। विशालदीप के आरोपों पर सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक डीएसपी ने विशालदीप के आरोपों को सिरे से नकार दिया लेकिन सीबीआई ने जब कहा कि विशालदीप के पास कमीशन मांगने के सुबूत हैं तो अचानक डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन फानन में सीबीआई डीएसपी को जीएससीएच-32 लेकर पहुंची, जहां खबर लेकर जाने तक उसका इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed