{"_id":"58dd307b4f1c1bb01063dcc9","slug":"dsp-deshbandhu-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP सरकार की बड़ी कार्रवाई, विवादों में रहे डीएसपी देशबंधु को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP सरकार की बड़ी कार्रवाई, विवादों में रहे डीएसपी देशबंधु को निलंबित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी देशबंधु निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से विवादों में घिरे रहे डीएसपी देशबंधु को हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अंबाला के पूर्व पुलिस कमिश्नर पर रिश्वत का आरोप लगाने के बाद दोनों अधिकारियों के बीच लंबी खींचतान, एक मामले में डीएसपी पर लगे उगाही के आरोपों सहित अन्य मामलों पर भी विवाद रहा है। इन मामलों की जांच के बाद सरकार ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) में बतौर पुलिस उप-अधीक्षक नियुक्त देश बंधु पर कार्रवाई की है।
हालांकि, सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में अधिकारी बोलने से कतराते रहे। पंचकूला में एसीपी रहते हुए देशबंधु ने तत्कालीन अंबाला पुलिस कमिश्नर पर एक मामले में 40 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों अधिकारियों के बीच खींचतान बढ़ती गई और बाद में देशबंधु के खिलाफ भी एक मामले में उगाही के आरोप लगे। देशबंधु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।
देशबंधु ने भी तत्कालीन पुलिस कमिश्नर के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री, डीजीपी हरियाणा, मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी शिकायत दी थी। मामले की जांच के बाद सरकार ने देशबंधु के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन एसीपी, पंचकूला की निलंबन अवधि के दौरान उनका कार्यालय मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला में रहेगा। गृह विभाग के एसीएस रामनिवास ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को दी जाएगी।