{"_id":"65382baf4a428351240041a5","slug":"dsp-bribery-case-order-to-release-seized-rs-40-lakh-chandigarh-news-c-16-pkl1043-269200-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी रिश्वतकांड : जब्त 40 लाख रुपये को रिलीज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी रिश्वतकांड : जब्त 40 लाख रुपये को रिलीज करने का आदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ साल पुराने चर्चित डीएसपी रिश्वतकांड में जब्त की गई 40 लाख रुपये की ट्रैप मनी को रिलीज करने का आदेश दिया है। मामले में शिकायतकर्ता गुनीत कौर ने ट्रैप मनी रिलीज करने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इस पर सीबीआई ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ट्रैप मनी को रिलीज करने का आदेश देते हुए कहा कि इसके आवेदक को सीबीआई की ओर से निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। वहीं, शिकायतकर्ता ने 100 पन्नों से अधिक में दिए गए बयान में अभियोजन पक्ष की ओर से कही गई बात और आरोपों का भी समर्थन किया। सीबीआई ने कथित रिश्वतखोरी मामले में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात दानिप्स कैडर के डीएसपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने दावा किया कि चारों कथित तौर पर मोहाली के एक कारोबारी परिवार से संबंधित शिकायतकर्ता पर दबाव डाल रहे थे और एक आपराधिक मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए 95 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।