फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dry fruits price increased

बाढ़ और सूखा फीकी न कर दे दीवाली

Sun, 05 Oct 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 05 Oct 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
कैथल। दीपावली पर मिठाई की मिठास एवं ड्राई फ्रूट की कीमतों से जेब पर पर खासा असर पड़ने वाला है। मौसम की मार एवं महंगे दूध के कारण मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की कीमतें आसमान पर हैं।
विज्ञापन


जम्मू एवं कश्मीर में आई बाढ़ का सूखे फलों पर काफी असर है। मिठाइयों में जहां 30 से 40 रुपये प्रति किलो बढ़ सकती है। ड्राई फ्रूट की कीमतों में भारी उछाल है। वहीं सूखे फलों में 200 से 250 रुपये तक का भारी भरकम उछाल है।
विज्ञापन


आइटम                 वर्ष 2013                     वर्ष 2014/ कीमतें
विज्ञापन
विज्ञापन

बादाम                  550 रुपये                   800 रुपये
काजू                   575 रुपये                   750 रुपये
दाख                    200 रुपये                   450 रुपये
पिस्ता                  900 रुपये                   1600 रुपये
अखरोट                400 रुपये                   500 रुपये  


मिठाइयों की कीमतें बढ़ेंगी
गोल मार्केट के सामने स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार, सैनी मिष्ठान भंडार संचालक  सचिन सैनी, सतपाल सिंह, मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार ड्राई फ्रूट व मिठाइयां बनाने के उत्पाद महंगे होने के कारण कीमतों में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। दूध की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मिठाई बनाने के लिए प्रयोग होने वाले ड्राई फ्रूट की कीमतें आसमान को छूने लगी हैं। उन्होंने बताया कि लेबर व मिठाई की पैकिंग में भी उनका काफी खर्च हो रहा है।

                                     पिछली बार               इस बार
मेवे की मिठाई प्रति किलो          250                      300 रुपये प्रति किलो
मिक्स मिठाई प्रति किलो             200                     230 से 240 रुपये

कश्मीर में बाढ़ से नुकसान

ड्राईफ्रूट विक्रेता सुभाष ने बताया कि कश्मीर में बाढ़ के कारण ड्राई फ्रूट की आवक प्रभावित हुई है। इनकी कीमतें पहले ही बढ़ी हुई थी। अब बाढ़ के कारण आई परेशानी के कारण भी कीमतों में उछाल है। जिस कारण दीपावली पर पिछले साल के मुकाबले कीमतें बढ़ी हुई मिलेंगी।


लागत बढ़ने से कीमतों में उछाल
हलवाई एसोसिएशन के प्रधान बलबीर सैनी ने कहा कि दूध की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मिठाई पर लागत भी बढ़ी है। जिस कारण कीमतें बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट की कीमतों में भी उछाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed