फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dry fruits price decreased on diwali 2019

खुशखबरीः दिवाली से पहले सस्ते हुए ड्राई फ्रूट, तो खरीदारी कीजिए और गिफ्ट में दीजिए

Wed, 23 Oct 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
dry fruits price decreased on diwali 2019
ड्राइ फ्रूट्स - फोटो : अमर उजाला
यदि आप दीपावली पर किसी को मेवा भेंट करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस बार ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 50 से 100 रुपये की गिरावट आई है। इससे ग्राहकों के साथ व्यापारी भी काफी खुश हैं। बता दें कि दीपावली पर ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापारियों को बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत के इजाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अधिक होने के कारण एक खास वर्ग ही उपहार देने के लिए इनकी खरीद करता है, लेकिन इस बार कीमतों में आई गिरावट से लोगों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। चंडीगढ़ में ड्राई फ्रूट के थोक व्यापारी हरीश बंसल ने बताया कि ड्राई फ्रूूट की कीमतों में आई गिरावट से त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ी है। संभावना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ड्राई फ्रूट की बिक्री में 15 से 20 फीसदी का इजाफा होगा।
विज्ञापन


चिलगोजा की डिमांड अधिक
त्योहारी सीजन में महंगा होने के बावजूद ड्राई फ्रूट में चिलगोजा लोगों की पहली पसंद है। थोक व्यापारियों की मानें तो चिलगोजा की कीमत 4000 रुपये प्रति किलो है, लेकिन विटामिन, प्रोटीन और फाइबर से भरे होने के कारण यह चंडीगढ़ के लोगों को यह खूब भा रहा है। व्यापारियों ने इसके महंगे होने का कारण इसमें पाये जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक तत्वों को बताया। साथ ही कहा कि पूरे देश में मांग के अनुरूप उत्पादन कम होने के कारण भी इसके महंगे होने का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन वेबसाइटों पर भी कई ऑफर

दीपावली के मौके पर उपहारों की खरीद फरोख्त को लेकर खुदरा व्यापारियों के साथ ही कई ऑनलाइन वेबसाइटों पर भी ऑफर निकाले गए हैं। ग्राहकों के रिझाने के लिए ड्राई फ्रूट की लंबी फेहरिस्त वेबसाइटों पर दी गई है। चंडीगढ़ सेक्टर-35 की रहने वाली मोनिका ने बताया कि उन्होंने इस बार ऑनलाइन साइट से ही उपहार खरीदे हैं, यहां पर लोगों के लिए कंपनियों के द्वारा लंबी लिस्ट रखी गई है।

अफगानिस्तान से आते हैं अधिकांश ड्राई फ्रूट
भारत में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स अफगानिस्तान से ही आते हैं। इस बार भी चंडीगढ़ में दिल्ली की थोक मंडी के जरिए ड्राई फ्रूट्स की कई वैराइटी अफगानिस्तान से ही आई हैं। शहर के थोक व्यापारी सौरभ डोगरा ने बताया कि दीपावली को लेकर बादाम और अखरोट अफगानिस्तान से ही आए हैं। हाई क्वालिटी के कारण इनकी बाजार में काफी डिमांड रहती है।

दीपावली पर हेल्दी गिफ्ट हैं ड्राई फ्रूट
विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों पर उल्टा सीधा खाने से तबीयत खराब हो जाती है, जिससे त्योहार का मजा फीका पड़ जाता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स बेहतर विकल्प हैं। डायटीशियन राशि गोयल ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स बेहद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन के साथ भरपूर मिनरल्स होते हैं। दिल और हृदय संबंधी बीमारियों में इनके सेवन से बहुत लाभ होता है।

कितनी कम हुई कीमतें

पिछले साल की तुलना में कम हुए दाम

ड्राई फ्रूट  कीमत 2018 कीमत 2019
अखरोट (गिरी) 1310 1240
किशमिश 425 340
काजू 1000 920
बादाम 820 740
खुबानी 450 380
सभी कीमत प्रति किलोग्राम में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed