फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunken Thar driver misbehaves with Chandigarh Police SI arrested vehicle impounded

चंडीगढ़ में थार चालक की दादागिरी: नशे में दौड़ा रहा था गाड़ी, नाके पर रोका तो SI का पकड़ा कॉलर और फिर...

Wed, 16 Oct 2024 09:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 16 Oct 2024 09:59 PM IST
सार

चंडीगढ़ में नशे में धुत युवक थार गाड़ी को सरपट दौरा रहा था। नाके पर पुलिस ने उसे रोका और जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। युवक ने दादागिरी दिखाते हुए पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Drunken Thar driver misbehaves with Chandigarh Police SI arrested vehicle impounded
Traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की सड़कों पर नशे में धुत होकर थार दौड़ा रहे पंजाब के युवक ने खूब दादागिरी दिखाई। नशे में धुत थार चालक को पुलिस ने नाके पर रोका तो उसने ट्रैफिक कर्मी का कॉलर पकड़कर की बदतमीजी की। इसके बाद पुलिस ने उसे सबक सिखाया। पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। सेक्टर-36 थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज उसे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की थार को भी जब्त किया है। यह घटना शहर के साउथ में सबसे आखिरी प्वाइंट चौक पर बीती मंगलवार की देर रात को घटी। 

विज्ञापन


पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के चालान करने के दौरान थार चालक को रोका। दस्तावेज मांगने पर चालक ने ट्रैफिक एसआई को कॉलर से पकड़कर बदतमीजी करनी शुरू कर दी और एल्को सेंसर मीटर में भी उसके शराब पीने की पुष्टि भी हो गई। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव भिंडरन निवासी रणविजय सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शहर में स्पेशल ड्राइव के तहत लगाए थे नाके 
पुलिस को दी शिकायत में ट्रैफिक स्टाफ विंग में कार्यरत सब इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को वह ट्रैफिक मार्शल अजय गुप्ता व सुखजीत कौर सहित अन्य स्टाफ के साथ सेक्टर-36 थानाक्षेत्र के साउथ में सबसे आखिरी चौक प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात था। आलाधिकारियों की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर स्पेशल चलाई गई ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने सेक्टर-34/35 लाइट प्वाइंट की ओर से पंजाब नंबर की थार गाड़ी को आते रोका और उसके चालक को एल्को सेंसर मीटर में टेस्ट देने के लिए कहा। उस गाड़ी के चालक का टेस्ट करने पर एल्को सेंसर में 145 एमएल शराब की खपत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की मौके की वीडियोग्राफी
पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। चालक ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी और कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया। चालक ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को कॉलर से पकड़कर उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद वहां नाके पर मौजूद अन्य जवानों की मदद से उसे पकड़कर थाने ले जाया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर चालक की पूरी वीडियोग्राफी कर ई-साक्ष्य पर भी अपलोड की गई ताकि बाद में कोई छेड़खानी या बदलाव न हो सके। इसके बाद थार गाड़ी चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 2, 8, 12 व एमवी एक्ट-29 के तहत सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed