फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk Thar driver hits 8 luxury cars including two Mercedes, damages them

Chandigarh News: नशे में धुत थार चालक ने दो मर्सिडीज समेत 8 लग्जरी कारों को मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त

Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drunk Thar driver hits 8 luxury cars including two Mercedes, damages them
चंडीगढ़। सेक्टर-33सी में मंगलवार सुबह शराब के नशे में धुत एक थार चालक ने जमकर हुड़ंदग मचाया। थार चालक ने दो मर्सिडीज समेत आठ लग्जरी कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे सेक्टर-34/35 डिवाइडिंग रोड पर धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 6:20 बजे की है। इंडस्ट्रियल एरिया के कारोबारी सेक्टर-33सी निवासी वकील हिमांशु ने बताया कि उनकी दो मर्सिडीज के अलावा इनोवा, होंडा सिटी समेत अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपी अपनी थार भगाता रहा, जिससे आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। भागते समय थार का एक टायर फट गया लेकिन इसके बावजूद चालक ने गाड़ी दौड़ाना जारी रखा। हिमांशु और अन्य लोगों ने उसका पीछा किया और आखिरकार उसे सेक्टर-34/35 डिवाइडिंग रोड पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि थार में कुल तीन युवक सवार थे, जो सभी नशे में धुत थे। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे सेक्टर-33 स्थित एक निजी अस्पताल से लौट रहे थे। फिलहाल, किसी भी वाहन मालिक ने इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed