फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk friend attacked with knife, condition critical

Chandigarh News: शराब के नशे में साथी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drunk friend attacked with knife, condition critical
मोहाली। शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी पर चाकू से हमला किया। आरोपी की पहचान लखवीर सिंह वासी गांव नादमपुर जिला संगरूर के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-66ए स्थित एक निजी सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। काम खत्म होने के बाद वह रेलवे क्रॉसिंग स्थित अपने कमरे में गया। 11 मई को जब वह कर्मजीत सिंह और लखवीर सिंह के साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था तभी कर्मजीत को उसके घर से फोन आया। वह फोन पर बात ही कर रहा था कि उक्त आरोपी जो शराब के नशे में धुत था उसने नशे में हो-हल्ला शुरू कर दिया। इससे उसे फोन सुनने में परेशानी होने लगी। उसने जब उसे चुप रहने को बोला तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू दी। इतनी देर में उसने अपने बैग से चाकू निकालकर कर्मजीत पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके पेट पर चाकू से कई वार किए। आसपास मौजूद सुपरवाइजर और दूसरे सिक्योरिटी गार्ड की मदद से आरोपी को काबू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर आकर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, पीड़ित के साथियों ने मिलकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed