फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk car driver hit PCR, police chased and arrested

नशे में धुत कार चालक ने पीसीआर को मारी टक्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Sat, 12 Dec 2020 07:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Drunk car driver hit PCR, police chased and arrested
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर चार के पास गश्त कर रही पीसीआर को एक तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीसीआर सवार पुलिसकर्मियों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर कार चालक को दबोच लिया। पुलिस के शुरुआती जांच में आरोपी नशे में धुत मिला। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी जीरकपुर निवासी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस को दी शिकायत में सिपाही चरण सिंह ने बताया कि वह पीसीआर में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी रात 10 से सुबह 6 बजे तक कॉलोनी नंबर चार से हल्लोमाजरा चौक तक गश्त के लिए लगी थी। गश्त के दौरान कॉलोनी नंबर चार के लाइट प्वाइंट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीसीआर में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद रुकने की बजाय चालक कार लेकर भागने लगा। इसके बाद पीसीआर ने कार का पीछा किया और मौलीजागरां के सुंदर नगर लाइट प्वाइंट के पास चालक को दबोचकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीरकपुर निवासी दलजीत बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया, जहां वह नशे में धुत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर औद्योगिक थाना क्षेत्र में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed