{"_id":"593eb7051126f4c90b8b49ca","slug":"drugs-mafia-try-to-kill-haryana-mla-santosh-sarwan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोलीं- दो बार ओवरटेक किया उनकी गाड़ी को, मिल रही हैं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोलीं- दो बार ओवरटेक किया उनकी गाड़ी को, मिल रही हैं धमकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
महिला विधायक संतोष सारवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका मुलाना की विधायक संतोष चौहान सारवान ने कहा कि उनकी गाड़ी को एक नहीं बल्कि दो बार ओवरटेक किया गया था। इसके बाद हथियार लिए दो आदमी स्विफ्ट कार से उतरे थे। विधायक सरवान ने सोमवार यह बात अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कही। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कराने के बाद भी उन्हें शराब माफियाओं से धमकियां मिल रही हैं।
केस दर्ज होने के बाद पहली बार विधायक सारवान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट कार चालक ने उनकी गाड़ी को दो बार ओवरटेक किया था। पहली बार ओवरटेक करने के बाद कार चालक ने पगडंडी पर कार को रोक लिया था। जब उनकी गाड़ी क्रास हुई तो दोबारा से उनकी गाड़ी का पीछा कर उन्हें ओवरटेक किया व उनका रास्ता रोक हथियार दिखाये गये।
सारवान बोली की इस मामले की पूरी विस्तृत जानकारी सीएम व पुलिस को दी गई है। जिनपर उन्हें शक है उनके नाम भी पुलिस को बताये गये हैं। विधायक ने कहा कि वह अपने बयानों पर कायम हैं। उनकी कार को रोका गया, तो उसमें से 35-40 साल के दो लोग उतरे थे। इन में से एक के हाथ में रिवाल्वर थी। उन्होंने कहा कि खतरा भांपकर उनके बेटे के अपनी कार को वापस मोड़ लिया, जबकि यह आरोपी उन पर हमला करने के लिए ही आए थे। विधायक ने कहा कि वह और उनका बेटा सामने वाली सीट पर थे, जिस कारण वे ही उनका निशाना थे, जबकि गनमैन पीछे बैठा था।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नहीं जानती की कार्यवाई क्या होगी, लेकिन उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस को दी है। शराब का कारोबार करने वाले उनको धमकियां दे रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि इस सारे मामले के बाद उन्होंने अपने मोबाइल की कॉल डिटेल सीएम को भी दी है, जिस पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह था मामला
महिला विधायक संतोष सारवान
- फोटो : File Photo
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधायक संतोष चौहान सारवान की कार रोक कर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। यह मामला विधायक संतोष सारवान की शिकायत पर भाजपा मंडल प्रधान कृष्णा राणा सहित नंबरदार रोहताश राणा, कंवर पाल राणा व धीर सिंह सूभरी पर दर्ज किया है।
इसी को लेकर आरोपियों ने जहां यह सारे आरोप नकारे हैं, वहीं उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता भी एकजुट हो चुके हैं। बराड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था, मगर मामले की जांच बाद में पुलिस ने सीआईए-वन स्टाफ को सौंपी दी थी।
सीसीटीवी फुटेज जांच में सामने आया था कि विधायक की गाड़ी को वन विभाग के अधिकारी की गाड़ी ने ओवरटेक कर रुकवाया था, मगर विधायक का कहना है कि विभागीय अधिकारी किसी कार्य से आया था जबकि दो बार ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोकी थी।