फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   drugs in police recruitment, haryana police recruitment, kurukshetra recruitment, drugs, drug racket

पुलिस भर्ती में आए अभ्यर्थियों को कहां से मिलता था नशा, खुल गया राज

Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
drugs in police recruitment, haryana police recruitment, kurukshetra recruitment, drugs, drug racket
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
कुरुक्षेत्र में चली पुलिस भर्ती में नशे की आपूर्ति का भंडाफोड़ हो गया है। मामले को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ। इसका मुख्य सरगना करनाल का सुभाष गेट मुगला मोहल्ला निवासी रमेश नागपाल पाया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ दबोच लिया है। वह घर से ही पूरे नेटवर्क से मेडिकल स्टोरों से दवाई आपूर्ति करता था। आरोपी के पास दवा संबंधित कोई भी लाइसेंस नहीं है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वास्थ्य विभाग की टीम ने भी ड्रग्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोपी को वीरवार को ही गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने माना है कि वह कुरुक्षेत्र में नशीली दवाइयां आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भर्ती में हो चुकी है तीन युवकों की मौत

drugs in police recruitment, haryana police recruitment, kurukshetra recruitment, drugs, drug racket
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
कुरुक्षेत्र पुलिस भर्ती में नशा लेकर दौड़ने वाले तीन युवकों की मौत हो चुकी है। नशे की आपूर्ति से पुलिस की सजगता पर सवाल उठते रहे हैं। इसके अलावा, भर्ती के दौरान नशे के प्रयोग को लेकर आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार से लेकर पुलिस भी गंभीर थी।

मामले को लेकर पिछले दिनों कुरुक्षेत्र पुलिस ने केमिस्टों से नशीली दवाइयां बरामद कीं तो उन्होंने पूछताछ में बताया कि दवाइयों की आपूर्ति करनाल निवासी करता है। सिटी थाना के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां मिली थीं और कुरुक्षेत्र सीआईए-2 ने केस दर्ज किया हुआ है।

सीआईए-2 ने जहां से दवाइयां मिलीं उन्हें पकड़ा हुआ है। उन्होंने कबूला है कि उनके पास नशीली दवाइयों की आपूर्ति करनाल से हुई थी। इस पर सीआईए टू टीम ने करनाल पुलिस से संपर्क किया और सिटी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी रमेश नागपाल के घर पर छापा मारा तो वहां से नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ काबू किया।

दिल्ली से दवाइयां लाकर करते थे आपूर्ति

drugs in police recruitment, haryana police recruitment, kurukshetra recruitment, drugs, drug racket
कांगड़ा के पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को भी ग्राउंड टेस्ट लिया गया। जिले भर से आए युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी रमेश नागपाल लंबे समय से दवाई के कारोबार से जुड़ा है। उसके पास लाइसेंस नहीं है। वह करनाल के अलावा आसपास के जिलों में भी नशीली दवाइयां सप्लाई करता है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कहां-कहां दवाइयां सप्लाई होती है और इस धंधे में कौन-कौन शामिल हैं?

घर से मिली ये दवाइयां
ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी के घर से अलग-अलग दवाइयां के 208 पत्ते, इंजेक्शन की दो डिब्बी और दवाइयों की दो बोतलें मिली हैं। सभी दवाइयां नशीली हैं और इनका एक साथ अधिक डोज लेने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। टीम ने छह प्रकार दवाइयों के सैंपल लिए हैं।

कुरुक्षेत्र में नशे की सप्लाई करनाल से होती थी और आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान अन्य आरोपियों का पता चल सकता है।
-मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed