फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smuggling woman caught by police in Chandigarh

चंडीगढ़ में यह कर रही थी महिला.. पुलिस ने पकड़ी.. जानने के लिए पढ़े

Mon, 08 Feb 2021 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling woman caught by police in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक महिला को 125 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला निवासी राजवती (35) के रूप में हुई है। महिला अंबाला से चंडीगढ़ नशा पहुंचाती थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज राजवती को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अंबाला से चंडीगढ़ में नशा सप्लाई करने आ रही है। इसके बाद सेक्टर-31 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल ने पोल्ट्री फार्म चौक के पास नाका लगवा दिया। नाके को देखकर राजवती घबराकर गई और पुलिस से बचने के लिए झाड़ियों की तरफ जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लाया। तलाशी में उसके पास से 125 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, राजवती अपने पति से अलग रहती है। पूछताछ में उसने बताया कि नशा तस्करी के लिए उसे 1500 रुपये मिलते थे। इससे पहले भी वह एक बार यहां पर नशा पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed