{"_id":"9cef13b5a31fbf7a1199beec86ff5b5b","slug":"drug-smuggling-in-central-jail-of-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साहब, सेंट्रल जेल में सरेआम बिकता है नशा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साहब, सेंट्रल जेल में सरेआम बिकता है नशा’
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 31 May 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर की केंद्रीय जेल में खुलेआम नशा बिक रहा है। यह खुलासा उसी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने किया। जो वर्तमान में सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
चार वर्ष पूर्व जिला तरनतारन के गांव पखूके निवासी सतनाम को नशा करने के जुर्म में घतर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में उसका केस विचाराधीन है और वर्तमान में वह सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
सतनाम ने खुलासा किया कि अमृतसर केंद्रीय जेल में सरेआम नशा बिक रहा है । जेल के सरकारी मुलाजिम नशा करने वाले कैदियों से मोठी रकम ऐंठ कर नशा देते हैं।
हालांकि इस मामले में केद्रीय जेल (अमृतसर) में तैनात कई मुलाजिम इस गौरखधंधे में शामिल होने के कारण अपनी नौकरी भी गवां चुके है लेकिन इसके बावजूद इस पर पूर्ण विराम नहीं लग सका है।
विज्ञापन
कैदी सतनाम सिंह ने खुलासा किया कि जेल में स्मैक, हेरोईन की सप्लाई जोर-शोर से चल रही है। और यह सब धंधा अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
केंद्रीय जेल में होगा सुधार
जेल अधीक्षक आर के शर्मा ने बताया कि जेल में नशे की रोकथाम के लिए कई प्रकार के प्रयत्न किए जा रहे है। इसके लिए सरकार को जेल में चेकिंग उपकरण प्रदान के लिए पत्र भी लिख दिया गया। जिसमें कैदी से मिलने आने वाले रिश्तेदार की उस उपकरण द्वारा चेकिंग की जाएगी। इस उपकरण से गुप्त रूप से नशा ले जाने वाले का भी पता चल जाएगा।