{"_id":"5ed900c07f2a1447cf5ee3e8","slug":"drug-smuggler-turned-out-to-be-corona-positive-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में नशा तस्कर निकला कोरोना पॉजिटिव, एसएसपी, एसपी, एएसपी समेत 40 पुलिसवाले क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में नशा तस्कर निकला कोरोना पॉजिटिव, एसएसपी, एसपी, एएसपी समेत 40 पुलिसवाले क्वारंटीन
Thu, 04 Jun 2020 07:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
बरनाला में पिछले दिनों पकड़ा गया एक नशा तस्कर कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद बरनाला पुलिस में हड़कंप मच गया। तस्कर से पूछताछ करने वाले एसएसपी संदीप गोयल, एसपी (डी) सुखदेव सिंह विर्क, एएसपी प्रज्ञा जैन और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह सहित करीब 40 पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के सीएमओ गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मेडिकल नशे की सप्लाई करने वाले जुल्फकार उर्फ जुल्फी (मालेरकोटला) को 12000 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उससे एसएसपी संदीप गोयल, एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, एएसपी प्रज्ञा जैन, इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ बलजीत सिंह आदि ने पूछताछ की थी। जेल भेजने से पहले जब तस्कर जुल्फकार उर्फ जुल्फी का कोरोना टेस्ट करवाया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद तस्कर के संपर्क में आए करीब 40 पुलिस कर्मचारियों को 21 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। आरोपी कोर्ट में किस-किस के संपर्क में आया, उसकी पड़ताल कर ज्यूडिशियल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।