फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug Racket, Bikram Singh Majithia Connection Report will Open in Open Court

हजारों करोड़ का ड्रग रैकेट, बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़ी सीलबंद रिपोर्ट ओपन कोर्ट में खुलेगी

Sat, 29 Feb 2020 12:14 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Drug Racket, Bikram Singh Majithia Connection Report will Open in Open Court
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया
पंजाब के हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार के मजीठिया कनेक्शन को लेकर सौंपी गई रिपोर्ट अब 20 मार्च को ओपन कोर्ट में खोली जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि ड्रग पंजाब की बड़ी समस्या है और इस केस को अब लटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


जस्टिस राजीव शर्मा एवं जस्टिस अजय तिवारी की विशेष खंडपीठ ने पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा को आदेश दे दिए हैं कि एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में गठित एसटीएफ ने अब तक क्या जांच की है और क्या कार्रवाई हुई है, इसकी पूरी जानकारी 20 मार्च को हाईकोर्ट में सौंपी जाए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट इस जानकारी और अभी तक सौंपी गई रिपोर्ट को आधार बनाकर केस का निपटारा करेगा। साथ ही हाईकोर्ट ने आदेश दे दिए हैं कि मई 2018 को पंजाब के ड्रग माफिया और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच के रिश्तों की जांच कर एसटीएफ ने हाईकोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की थी उस रिपोर्ट पर ईडी ने भी जांच कर अपनी सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी है, वह दोनों ही रिपोर्ट अब 20 मार्च को कोर्ट में खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाईकोर्ट ने पूछा था कि क्या बिक्रम मजीठिया को केस में पार्टी बनाया है। इस पर सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने कहा कि अभी तक नहीं, लेकिन कोर्ट चाहे तो मजीठिया को पार्टी बना सकता है। अगली सुनवाई पर यह सीलबंद रिपोर्ट ओपन कोर्ट में खोले जाने के आदेश दे दिए हैं।

एसएसपी राजजीत हुंदल मामले की सीलबंद रिपोर्ट भी खोली जाएगी

मजीठिया मामले में अलावा एनडीपीएस केस में फंसे मोगा के तत्कालीन एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल और इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के बीच विवाद मामले में डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की एसआईटी द्वारा सौंपी सीलबंद रिपोर्ट भी अब अगली सुनवाई पर खोली जाएगी। राजजीत हुंदल भी इस रिपोर्ट को जल्द से जल्द खोलने की मांग कर चुके हैं।

यह है मामला
पंजाब के पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय किशन कौल के नाम पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के आदी है। पंजाब में नशे का कारोबार इतना बढ़ चुका है कि इसमें राजनेता और पुलिस के कुछ अधिकारी शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी ड्रग्स के कारोबार से कमाया पैसा लगाया जा रहा है।

कुछ राजनेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की शह के कारण ही पुलिस बडे ड्रग्स माफिया को नहीं पकड़ पा रही है। शशिकांत ने पंजाब सरकार को उन नेताओं एंव पुलिस अधिकारियों की सूची दी थी जो इस कारोबार में शामिल हैं। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शशिकांत ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख इस पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed