फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug Deliver Center will be open in Punjab CM village

मुख्यमंत्री बादल के गांव में खुलेगा नशा छुड़ाओ केंद्र

Wed, 18 Jun 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फरीदकोट Updated Wed, 18 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drug Deliver Center will be open in Punjab CM village

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपने पैतृक गांव बादल (मुक्तसर) में 10 बिस्तर का नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार ने इस केंद्र के लिए विश्वविद्यालय को 30 लाख रुपये की ग्रांट की भी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही बठिंडा में जारी 25 बिस्तर का नशा छुड़ाओ केंद्र भी बाबा फरीद विवि को सौंपने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बाबा फरीद मेडिकल विवि के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. सतीश थापर ने बताया कि बठिंडा शहर में पहले से ही 5 करोड़ की लागत से 50 बिस्तर का एक अति आधुनिक नशा छुड़ाओ केंद्र निर्माणाधीन है। यह केंद्र भी बाबा फरीद विवि की निगरानी में ही चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा में सौंपे गए नशा छुड़ाओ केंद्र के लिए सरकार ने 1.90 करोड़ का वार्षिक अनुदान देना मंजूर किया है और पहली किस्त के रूप में 96.96 लाख जारी भी कर दिए हैं। बठिंडा के साथ ही जालंधर में भी बनाया जा रहा 50 बिस्तर का नशा छुड़ाओ केंद्र इस साल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब राज्य कैंसर व ड्रग एडिक्शन ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की। बैठक में पटियाला और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में नशा छुड़ाओ केंद्र बनाने का फैसला भी लिया गया।

बैठक में बताया गया कि इस समय राज्य में डी-एडिक्शन सेंटरों की क्षमता 600 बेड की है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। सीएम ने सेहत अधिकारियों से कहा कि सरकारी अस्पतालों में लगातार खाली रहने वाले बेड की पहचान करें, ताकि उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्र के लिए इस्तेमाल किया जा सके।


जेलों में दवाएं मुहैया कराने को नीति बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री बादल ने अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट व फिरोजपुर की जेलों में चल रहे डीडीसी में दवाइयां मुहैया करने के लिए सेहत विभाग को नीति तैयार करने को कहा है। फिलहाल दवाएं जेल अथॉरिटी द्वारा खरीद कर पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed