फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drop in grocery market, pulses are being sold minimam price

ग्रोसरी बाजार में आई 60 प्रतिशत की गिरावट, 95 रुपये किलो बिक रही है दाल

Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
drop in grocery market, pulses are being sold minimam price
चंडीगढ़। लॉकडाउन के बाद दाल, चावल, तेल और आटा सस्ते हो गए हैं। ग्रोसरी के सामान में 13 से 15 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। लॉकडाउन के दौरान अरहर 130 रुपये किलो बिक रहा था अब 95 रुपये मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दामों में गिरावट के बाद नुकसान हो रहा है। ग्रोसरी के कारोबार में 60 फीसदी की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

ढाई महीने के लॉकडाउन के दौरान ग्रोसरी के सामान में जबरदस्त उछाल था। इस दौरान दालों के साथ साथ आटे के दाम 20-25 प्रतिशत तक बढ़ गए थे। अनलॉक 1.0 और 2.0 के बाद फिर से ग्रोसरी के दाम सामान्य हुए हैं। मांग कम होने और आपूर्ति ज्यादा होने से दाल, चावल, आटा, तेल सभी के दामों में 13 से 14 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

छोटे ट्रेडर्स को दी जाए राहत
ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रामकरन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज दिया है, लेकिन इसमें छोटे ट्रेडर्स के लिए कुछ भी खास नहीं है। छोटे ट्रेडर्स जिनकी सेल पांच करोड़ तक की है उन्हें घाटे से उबारने के लिए सरकार को 3-4 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed