फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drone spotted near Indo-Pak Border in Fazilka Of Punjab

पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास फिर दिखा ड्रोन, करीब दो हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था

Sun, 29 Sep 2019 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Drone spotted near Indo-Pak Border in Fazilka Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

फाजिल्का और फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने का मामला सामने आया है। फाजिल्का में शनिवार रात को ड्रोन देखा गया, जो दो हजार मीटर ऊंचाई पर था। हालांकि अबोहर बीएसएफ रेंज के डीआईजी ने बताया कि रात के समय कोई यंत्र उड़ता हुआ देखा गया लेकिन यंत्र दो हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। ड्रोन इतनी ऊंचाई पर नहीं उड़ सकता, क्योंकि उसका संपर्क रिमोट से कट जाता है। इसलिए उक्त यंत्र ड्रोन नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि एयरफोर्स अमृतसर से इस बारे में संपर्क किया गया था। फिलहाल बीएसएफ ड्रोन संबंधी सतर्क है, पूरे सीमावर्ती इलाके में पैनी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर के एसपी (एच) गुरमीत सिंह चीमा ने कहा कि ड्रोन के बारे में किसी भी ग्रामीण ने कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दी है, फिर भी डीएसपी (सिटी) से जानकारी ली जाएगी। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ डीएसपी (सिटी) गुरदीप सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। वहीं सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने शिकायत दी है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाके में पिछले एक माह के अंतर्गत किसी भी ड्रोन की गतिविधि नहीं देखी गई है। 

मालूम हो कि फिरोजपुर और फाजिल्का सीमावर्ती क्षेत्र में तस्कर बहुत हैं, जिनके पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। कई बार पाकिस्तान से हेरोइन और असलहा की खेप लाते हुए भारतीय तस्कर पकड़े गए हैं। 

हाल ही में फिरोजपुर हुसैनीवाला बार्डर के पास साम्मेके पोस्ट के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया के रास्ते हेरोइन व असलहा लाते हुए तस्कर हरजिंदर सिंह को काबू किया था। ऐसे तस्कर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed