फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone returned to Pakistan after BSF firing

भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन: BSF की फायरिंग के बाद लौटा, खेतों में चला सर्च अभियान, मगर कुछ नहीं मिला

Fri, 14 Oct 2022 05:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी बच्चन सिंह का कहना है कि खेतों में तलाशी अभियान चल रहा है लेकिन कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है। इलाके में नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Drone returned to Pakistan after BSF firing
गांव न्यू गजनी वाला के खेतों में सर्च अभियान चलाते पुलिस व बीएसएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव न्यू गजनी वाला (दोना मत्तड़) इलाके में आसमान पर रात के समय मंडरा रहे ड्रोन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फायरिंग की तो वह पाकिस्तान लौट गया। दरअसल, पाकिस्तान से आया ड्रोन जिस इलाके में मंडरा रहा था, वहां से ही सतलुज नदी बहती है। ड्रोन क्या फेंक गया है, इसका पता नहीं चला है। मगर बीएसएफ व पुलिस के जवानों ने संयुक्त सर्च अभियान देर शाम तक चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात डेढ़ बजे सीमांत गांव न्यू गजनीवाला के ऊपर पाक ड्रोन के मंडराने की आवाज सुनाई दी। बीएसएफ बटालियन 182 के जवानों ने ड्रोन को गिराने के लिए दो फायर किए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान चला गया। न्यू गजनीवाला गांव के पास सतलुज नदी बहती है। 
विज्ञापन


ड्रोन कौन सी वस्तु फेंककर गया है, इसके लिए शुक्रवार सुबह बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। खेतों में छानबीन की लेकिन देर शाम तक कुछ नहीं मिला है। थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी बच्चन सिंह का कहना है कि खेतों में तलाशी अभियान चल रहा है लेकिन कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है। इलाके में नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed