फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drone activity along India-Pak border poses challenge for security agencies

Punjab: तस्करों को गोली मारने का फैसला, पुरस्कृत होंगे ड्रोन मार गिराने वाले जवान, पंजाब में BSF का बड़ा प्लान

Sun, 23 Oct 2022 12:26 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 12:26 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में अधिकांश ड्रोन गतिविधियां अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में केंद्रित हैं। हालांकि, फिरोजपुर और गुरदासपुर इलाकों में भी ड्रोन गतिविधियों को देखा गया है।

विज्ञापन
Drone activity along India-Pak border poses challenge for security agencies
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इससे निपटाने का प्लान भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बना लिया है। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन मार गिराने पर बीएसएफ जवानों को पुरस्कार मिलेगा। वहीं अगर कोई भारतीय तस्कर सीमा पर नशे और हथियारों की खेप उठाने जाता हो उसे गोली मारने का भी फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

 

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद गिराने में ड्रोन का सीमा पार से इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में ड्रोन के इस्तेमाल का मामला पहली बार 2019 में सामने आया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस साल 10 ड्रोन (पिछले सप्ताह तीन) को मार गिराया है। इसके अलावा कई बार ड्रोन की घुसपैठ को विफल किया। बता दें कि बीएसएफ 553 किलोमीटर की सीमा की रक्षा में तैनात है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों को देखा गया है। पिछले सप्ताह एक ड्रोन को 14 अक्तूबर को अमृतसर में शाहपुर सीमा चौकी के पास मार गिराया गया था। यह एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस) था और इस ड्रोन के साथ एक होल्डिंग और रिलीजिंग मैकेनिज्म भी मिला था। दो को 16 और 17 अक्तूबर को अमृतसर सेक्टर में मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी ड्रोनों से रची जा रही साजिश
पंजाब में हथियारों और नशा की तस्करी के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। वहीं चीनी ड्रोनों ने भी चिंता बढ़ा रखी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से समर्थित तस्कर उच्च श्रेणी के चीनी ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं। यह ड्रोन न्यूनतम ध्वनि और उच्च स्तर पर उड़ान भरने में सक्षम हैं।

Drone activity along India-Pak border poses challenge for security agencies
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर और तरनतारन में अधिक गतिविधियां
अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में अधिकांश ड्रोन गतिविधियां अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में केंद्रित हैं। हालांकि, फिरोजपुर और गुरदासपुर इलाकों में भी ड्रोन गतिविधियों को देखा गया है। बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इस साल तरनतारन इलाके में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया।

तस्करों को गोली मारने का फैसला
पिछले महीने ही बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थ और हथियार उठाने वाले भारतीय तस्करों को गोली मारने का फैसला लिया है। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि अगर कोई तस्कर खेप लेने या हमला करता है तो कानून हमें तस्कर पर गोली चलाने की इजाजत देता है।

बीएसएफ जवानों को मिलेगा पुरस्कार
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों से बीएसएफ सतर्क है। अब बीएसएफ ने यह फैसला लिया है कि भारतीय क्षेत्र में घुसकर ड्रोन मार गिराने वाले जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी साल अप्रैल में बीएसएफ ने पाकिस्तान से नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए ड्रोन का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed