{"_id":"61db3c16980146461829a918","slug":"drizzle-rain-all-day-temperature-go-down-seven-degree-chandigarh-news-pkl438802662","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार रात तक जारी रही। इससे शहर के तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अगले चार दिन तक ठंड के बढ़ने और धुंध छाए रहने के आसार हैं।
रविवार सुबह लोगों की आंख खुली तो झमाझम बारिश हो रही थी। बारिश से तापमान भी गिर गया था। इसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात साढ़े 8 बजे तक करीब 30.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। एक जनवरी से अब तक शहर में 95 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिन तक धुंध छाई रहेगी और लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
बारिश ने नगर निगम के दावों की खोली पोल
शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह हुए जलभराव ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। सफाई के दावे सड़कों और उफनते नालों में दिखाई दिए। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी खड़ा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सेक्टर-26 की पुलिस लाइन की गलियां तो पानी से लबालब रहीं और लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा बापूधाम, दड़वा, मनीमाजरा, सेक्टर-45, हल्लोमाजरा आदि क्षेत्रों में हालात बद से बदतर रहे। उधर, बारिश से उफनाई नालों की गंदगी भी कई इलाकों में बहकर सड़कों पर आ गई।