फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driving schools facing economic crisis

आर्थिक संकट का सामना कर रहे ड्राइविंग स्कूल

Mon, 01 Jun 2020 12:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Driving schools facing economic crisis
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते पूरा शहर बंद होने से मजदूर से लेकर बड़े-बड़े व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ड्राइविंग स्कूल चलाने वाले भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसके संचालकों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन सब के बारे में सोच रहा है, लेकिन उन्हें राहत देने के लिए अब तक विचार नहीं किया गया है। अब ऐसी स्थिति बन गई है कि घर का राशन तक खरीदने के लिए पैसा नहीं है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

ओम साईं ड्राइविंग स्कूल के ट्रेनर सुरेश सैनी ने कहा कि शहर में ओला-उबर चलाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन उन्हें कोई छूट नहीं दी गई। ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी में केवल दो ही लोग बैठते है। सीखने और सिखाने वाला। प्रशासन ने अभी तक कोई राहत नहीं दी है। उनके पास राशन तक के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

सिंधु ड्राइविंग स्कूल के ट्रेनर जसवंत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट खुलने की जानकारी तो दे दी है, लेकिन ड्राइविंग स्कूल खुलने की अभी तक कोई सूचना नहीं दी। इस स्कूल से उनका घर का गुजारा और गाड़ियों की किस्तें जाती हैं। 3 महीने से घर में रहने के बाद सब जमा पूंजी खत्म हो गई है। वह दिन-प्रतिदिन लोगों के कर्जदार होते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ड्राइविंग स्कूल खोलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स ड्राइविंग स्कूल के ट्रेनर विपिन शर्मा ने कहा कि उनके काम से किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होगा क्योंकि उनकी गाड़ी में केवल दो ही लोग बैठते हैं। वह अपने वर्कर को 2 महीने से सैलरी दे रहे हैं, लेकिन अब उनके पास न तो गुजारे के लिए पैसे बचे हैं और न ही सैलरी देने के लिए। उन्होंने कहा कि ढाई महीने से घर रहने के बाद आय का कोई साधन नहीं बचा। इसलिए प्रशासन उनकी समस्याओं को समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed