फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver suffered heart attack when he carrying a school van

चलती वैन में चालक को पड़ा दिल का दौरा, मरने से पहले बचा गया 15 बच्चों की जिंदगी

Wed, 18 Dec 2019 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Driver suffered heart attack when he carrying a school van
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वैन चालक की बुधवार सुबह रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लेकिन मरते-मरते भी वह वह वैन में बैठे 15 बच्चों की जिंदगी बचा गया। जानकारी के अनुसार लुधियाना के दुगरी निवासी जसपाल सिंह काफी समय से रयान इंटरनेशनल स्कूल की वैन चला रहा था। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह वह स्कूली छात्रों को लेने के लिए निकला था। लगभग 15 छात्रों को वह अपनी वैन में बैठा चुका था। जैसे ही वह मोहन दाई अस्पताल के पास पहुंचा, अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। उसने एकदम गाड़ी की गति धीमी कर उसे एक साइड पर कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले की ब्रेक लगाता, वह बेहोश हो गया। वैन सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर में फंसकर रुक गई। घटना के बाद वैन में सवार बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed