फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinking water supply restored in Manimajra after five days, people got relief

Chandigarh News: मनीमाजरा में पांच दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल, लोग को मिली राहत

Sat, 15 Jul 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in Manimajra after five days, people got relief
शास्त्री नगर पुल के पास टूटने के बाद ठीक की हुई नहरी पानी की पाइप लाइन 
मनीमाजरा। शास्त्री नगर पुल के पास भारी बारिश के कारण टूटी नहरी पानी की पाइपलाइन को नगर निगम ने शुक्रवार को ठीक करके आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे पांच दिन बाद मनीमाजरा में नलों में पानी आना शुरू हो गया है। सोमवार को पानी की मुख्य पाइपलाइन जिससे मनीमाजरा में नहरी पानी पहुंचता था, वह टूट गई थी। इस कारण मनीमाजरा और माॅडर्न कांप्लेक्स निवासियों को पानी की बूंद-बूंद के लिए जूझना पड़ रहा था। हालांकि नगर निगम ने वाटर टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया। लेकिन ऊपर की मंजिलों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम ने रात-दिन कार्य करके इस पाइपलाइन को ठीक किया और शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति शुरू हो पाई है। घरों में पानी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर निगम के जन स्वास्थ्य विंग के अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। शुक्रवार को मनीमाजरा के वाटर वर्क्स तक पानी पहुंचाया गया है। कहीं किसी इलाके में अगर अब भी पानी नहीं आया तो वह अंदरूनी पाइप लाइन में कोई समस्या हो सकती है। इसको शनिवार तक ठीक करके हर इलाके में पहले की तरह पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। मॉर्डन कांप्लेक्स की कैटेगरी चार की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तलविंदर सिंह का कहना उनके एरिया में पानी सप्लाई बहाल होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed