{"_id":"67a66cfd851b94690d061c14","slug":"drink-the-fragrance-of-rose-chandigarh-news-c-16-pkl1043-627670-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुलाब की खुशबू से महका पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुलाब की खुशबू से महका पीयू
विज्ञापन
पीयू में आनंद लेते पर्यटक।
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के 14वें रोज फेस्टिवल का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। पीयू के रोज गार्डन में शुरू हुए इस तीन दिवसीय रोज शो के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पीयू की वीसी प्रो. रेनू विग ने रोज फेस्टिवल का उद्घाटन किया।
फेस्टिवल के पहले दिन फूलों की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने 92 विभिन्न श्रेणियों में अपने फूलों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में ऑटोमोबाइल, खाद्य पदार्थ, किताबें, हस्तशिल्प और स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्रियों के कई स्टॉल लगे, जिन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नच्हर, कच्छी घोड़ी और स्टिक वॉकर जैसे पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन प्रस्तुतियों का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के सांस्कृतिक विभाग और एनजेडसीसी द्वारा किया गया। ये कलाकार हरियाणा और राजस्थान से आए थे। शाम को हिमाचली नाटी नृत्य और प्रसिद्ध गायक जगजीत वडाली की प्रस्तुति हुई। इसके बाद ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पीयू डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस प्रो. रुमीना सेठी, पीयू रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा, एक्सईएन अनिल ठाकुर, असिस्टेंट इंजीनियर (बागवानी) अमनदीप सिंगला सहित कई अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।
116 किस्मों के गुलाब और 3500 पौधों की प्रदर्शनी
फेस्टिवल में 116 प्रजातियों के गुलाबों और 3500 गुलाब के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है। फेस्टिवल में बच्चों और युवाओं के लिए भी कई आकर्षण थे। बच्चों ने बॉल गेम, रिंग स्टॉल, बॉटल गेम, बैलून शूटिंग और तंबोला जैसे खेलों का आनंद लिया। वहीं, जॉइंट व्हील, कोलंबस बोट, कैटरपिलर, मिकी माउस कार, जीप और जंपिंग राइड्स ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। वीसी प्रो. रेनू विग ने नेचुरल बायोडायवर्सिटी, जूलॉजी विभाग, अंकुर स्कूल, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज और पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों का दौरा किया। प्रो. विग ने पर्यावरण और कचरा प्रबंधन पर आधारित इन प्रदर्शनियों में रुचि दिखाई और बागवानी विभाग के प्रयासों की सराहना की।