फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dress Designer Priyanka Singh Studio Opening

एमबीए फाइनेंस में, बन गई ड्रेस डिजाइनर

Wed, 14 May 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Dress Designer Priyanka Singh Studio Opening

शादी को 9 साल हो चुके हैं और मुंबई से फाइनेंस में एमबीए किया है, लेकिन दिल ड्रेस डिजाइनिंग पर ऐसा आया कि खुद का स्टूडियो खोल लिया।

विज्ञापन


यह कहना है शहर की डिजाइनर प्रियंका सिंह का जिन्होंने सेक्टर 40 में अपना डिजाइनर स्टूडियो प्रियंका सिंह लांच किया। प्रियंका ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने डिजाइनिंग शुरू कि और देशभर के विभिन्न प्रदर्शनी में अपनी ड्रेस को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि उन्हें ड्रेस में इंडो वेस्टर्न का कांबीनेशन बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने अपनी ज्यादातर ड्रेस में फ्यूजन टच रखा है। उन्होंने कहा कि स्टूडियो में ग्राहकों की पसंद और उनके बजट के हिसाब से भी ड्रेस डिजाइन किया जाएगा। इसलिए उन्होंने इसकी शुरुआती रैंज भी 2500 से 15000 तक ही रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका ने समर वेडिंग क्लेक्शन पर बताया कि हॉट वेदर में कूल दिखने के लिए दुल्हन को चाहिए कि वह खुद को पेस्टल शेड्स जैसे पाउडर ब्लू, रोज पिंक, कोरल्स और सनशाइन येलो से सजाएं।


साथ ही उन्होंने बताया कि लहंगे को इंब्रॉयडरी बांदी या चोली एक परफेक्ट लुक देते हैं। फ्यूजन लुक के लिए कंट्रास्ट बांदी के साथ सर बंद गाउन भी अच्छा ऑप्शन है।

प्रियंका ने बताया कि समर में लाइट वेट फैब्रिक एलिगेंट और कंफर्ट के साथ-साथ ग्लैमर लुक देता है। इस मौसम में चंदेरी सिल्क, जॉर्जट्स और हाथ से बुने बनारसी नेट ब्रोकेड का इस्तेमाल कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed