फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Draw for chairman post of municipality and council concluded in Haryana

हरियाणा: नगरपालिका और परिषद अध्यक्षों को पहली बार सीधे चुनेंगे मतदाता, पार्षदों से छिना ये अधिकार

Wed, 23 Jun 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 01:56 AM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में 45 नगर परिषद व पालिकाओं के प्रधान पद के आरक्षण के लिए ड्रा निकाले गए।

विज्ञापन
Draw for chairman post of municipality and council concluded in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरपालिका और नगरपरिषद अध्यक्ष को प्रदेश में पहली बार सीधे मतदाता चुनेंगे। मंगलवार को सीधे चुनाव का रास्ता साफ हो गया। ड्रा के जरिये 45 अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों का चयन महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कार्यालय में किया गया। अभी तक पार्षद नगरपालिका व परिषद अध्यक्ष को चुनते व कुर्सी से हटाते थे। अब चुनने का अधिकार उनके हाथ से निकल गया है, जबकि हटाना भी अब आसान नहीं होगा। इसकी प्रक्रिया बेहद कठिन कर दी गई है।

विज्ञापन


ड्रा के बाद महानिदेशक शहरी निकाय ने बताया कि आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ सीटें हैं, जिनमें तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि सामान्य वर्ग की दस सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। ड्रा में विभिन्न जिलों के डीसी व प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


ड्रा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगरपालिका व परिषद अध्यक्ष पद की टिकट पाने के लिए जोड़ तोड़ शुरू होगा। गठबंधन सरकार से जुड़े लोग अपने परिवार के सदस्यों की लॉबिंग में जल्द जुट जाएंगे। जहां नेता खुद अध्यक्ष थे व अब वह सीट आरक्षित हो गई है, वहां वे अपनी या अन्य के लिए टिकट की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी अनुसार आरक्षित सीटें

एससी

  • 1. पलवल
  • 2. सोहना (महिला)
  • 3. सिरसा
  • 4. फतेहाबाद
  • 5. चीका (महिला)
  • 6. ऐलनाबाद
  • 7. राजौंद
  • 8. महम (महिला)
  • 9. असंध

पिछड़ा वर्ग

  • 1. बहादुरगढ़ (महिला)
  • 2. झज्जर
  • 3. नांगल चौधरी (महिला)
  • 4. बावल

महिला, सामान्य वर्ग

  • 1. नारनौल
  • 2. नरवाना
  • 3. कैथल
  • 4. जींद
  • 5. थानेसर
  • 6. भिवानी
  • 7. रतिया
  • 8. कालांवाली
  • 9. नारायणगढ़
  • 10. सफीदों

सामान्य वर्ग

  • 1. चरखी दादरी
  • 2. हांसी
  • 3. बरवाला
  • 4. टोहाना
  • 5. भूना
  • 6. उचाना
  • 7. मंडी डबवाली
  • 8. होडल
  • 9. गन्नौर
  • 10. रानियां
  • 11. गोहाना
  • 12. महेंद्रगढ़
  • 13. समालखा
  • 14. तरौरी
  • 15. निसिंग
  • 16. घरौंडा
  • 17. पेहवा
  • 18. शाहबाद
  • 19. लाडवा
  • 20. नूह
  • 21. फिरोजपुर झिरका
  • 22. पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed