फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Draft of e-tendering policy in Panchayats released in Haryana

Haryana: विरोध के बीच ई-टेंडरिंग पर एक कदम और आगे बढ़ी सरकार, जारी किया पॉलिसी का ड्रॉफ्ट

Thu, 09 Feb 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 12:21 AM IST
सार

विकास एवं पंचायत विभाग ने ड्राफ्ट जारी किया है। दस दिन तक सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं। ड्रॉफ्ट पर आने वाले आपत्तियों व सुझावों के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। 

विज्ञापन
Draft of e-tendering policy in Panchayats released in Haryana
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में ई-टेंडरिंग के खिलाफ प्रदेशभर में चल रहे सरपंचों के विरोध के बीच हरियाणा सरकार ने इस पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने ड्रॉफ्ट पर दस दिनों तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। ड्रॉफ्ट पर आने वाले आपत्तियों व सुझावों के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। आपत्तियों व सुझावों के निपटान के बाद ई-टेंडरिंग की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार पंचायतों में दो लाख रुपये से ऊपर के विकास कार्यों को लेकर ई-टेंडरिंग कराने का फैसला ले चुकी है। इसके लिए पंचायत विभाग से सभी पंचायत अधिकारियों को आदेश जारी हो चुके हैं। इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रदेश के चुनिंदा सरपंचों से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की थी और दो लाख की राशि को पांच लाख रुपये का सुझाव दिया था। अब सरकार ने ई टेंडरिंग व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयार की गई पॉलिसी का ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ड्रॉफ्ट के मुख्य बिंदु

  •  ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषदों में दो लाख रुपये तक के कार्य मैनुअली हो सकेंगे। इससे अधिक राशि के कार्यों का ई-टेंडर कराना होगा।
  •  25 लाख रुपये तक के विकास कार्यों की फाइलें चंडीगढ़ मुख्यालय नहीं आएंगी। स्थानीय स्तर पर एसडीओ ही दो से 25 लाख रुपये तक के कार्य मंजूर करेंगे। लेकिन, इसमें संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की स्वीकृति अनिवार्य होगी।
  •  25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के कार्यों की तकनीकी मंजूरी एक्सईएन के स्तर पर होगी। जिला परिषद के सीईओ इसकी मंजूरी देंगे।
  •  एक करोड़ से ढाई करोड़ रुपये तक के कार्यों की तकनीकी मंजूरी अधीक्षण अभियंता देंगे। इन कार्यों की मंजूरी के लिए फाइल चंडीगढ़ आएगी। विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक इसे पास करेंगे।
  •  ढाई करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की तकनीकी मंजूरी इंजीनियर-इन-चीफ या चीफ इंजीनियर के स्तर पर होगी और प्रशासनिक सचिव इसे पास करेंगे।

ई-टेंडरिंग पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार से मांगा जवाब
हरियाणा में विकास कार्य के लिए सरकार की ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्णय के खिलाफ दर्जनभर से अधिक पंचायतों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के वित्तायुक्त व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगाने से फिलहाल इन्कार कर दिया है।

कुरुक्षेत्र समेत अन्य जिलों की पंचायतों ने हाईकोर्ट याचिका दाखिल कर बताया कि हरियाणा सरकार के 19 जनवरी को आदेश जारी कर दो लाख से अधिक के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग अपनाने का आदेश दिया है। सरकार के इस निर्णय से पंचायत का कामकाज प्रभावित होगा। पहले सरपंच अपने स्तर पर 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवा सकते थे।

ई-टेंडर की प्रक्रिया लंबी है और टेंडर में ही एक साल बीत जाता है। याचिका में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल 2015 में भी ऐसी ई-टेंडरिंग प्रणाली शुरू की गई थी। हाई कोर्ट में चुनौती देने पर उसे वापस ले लिया गया था। याचिका में सरपंचों का आरोप है कि सरकार ने हरियाणा पंचायती राज कानून 1994 में कई संशोधन कर उनके अधिकार कम कर दिए हैं।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने रोका तो बैरिकेड तोड़ने की कोशिश
सिरसा। ई-टेंडरिंग के विरोध में बुधवार को ज्ञापन देने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास से 70 मीटर की दूरी पर रोक दिया। इस पर सरपंचों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद सरपंचों ने उप मुख्यमंत्री के आवास के पास ही बेमियादी धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।

यह आंदोलन केवल सरपंचों का नहीं रह गया है। देहात बचाने की लड़ाई में जनता एकजुट हो गई है। विधायकों के घरों के बाहर धरने लगातार जारी रहेंगे। प्रदेश सरकार अधिकारियों पर दबाव बनवा कर टेंडर लगवा रही है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। विधायकों को गांवों की जनता विधानसभा में भेजती है। -रणबीर गिल, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन

बेशक सरकार ने ड्रॉफ्ट जारी कर दिया हो। अधिकारियों पर टेंडर लगवाने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। मगर, सरपंचों का विरोध जारी है। पूरे हरियाणा में ट्रेनिंग के दौरान मात्र 10 फीसद सरपंच ही पहुंच रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करके जल्द ही आगामी फैसला लिया जाएगा। -चंद्रमोहन पोटलिया, प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed