फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr Sushil Gupta said Work stalled in the state 11200 files are pending in offices

राज्य में कामकाज ठप, दफ्तरों में 11,200 फाइलें हैं लंबित : डॉ. गुप्ता

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dr Sushil Gupta said Work stalled in the state 11200 files are pending in offices
आप के प्रदेपाध्यक्ष ने हरियाणा सरकार को घेरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में सारा कामकाज ठप पड़ा है। राज्य में 11,200 से ऊपर सरकारी फाइलें लंबित पड़ी हैं, जिनमें से 7300 फाइलें 300 से ज्यादा दिन से लंबित हैं। इसका अर्थ महीनों से सरकारी दफ्तरों में कोई काम नहीं हो रहा। इनमें 55 प्रतिशत से ज्यादा 2000 फाइलें सीएम और 2000 से ज्यादा फाइलें अनिल विज के विभागों की हैं। इसके अलावा 1200 फाइलें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों से संबंधित हैं। हरियाणा सरकार ने आपसी नाराजगी और दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार की वजह से हरियाणा की जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की फाइलें हों या शिक्षा विभाग की सभी का सरकारी दफ्तरों की अलमारी में ढेर लगा पड़ा है, लेकिन हरियाणा सरकार जनता की परेशानी को नहीं समझ रही। अफसर सरकार पर हावी हो चुके हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। सरकार ने पिछले 9 साल इसी तरह अफसरों और मंत्रियों के झगड़े में निकाल दिए, जिसकी वजह से लोगों के विकास के कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। अब हरियाणा की जनता ने 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed