फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Somveer Became Member Of Bali Assembly Of Indonesia

हरियाणा के डॉ सोमबीर इंडोनेशिया में बने विधायक, रामायण पर कर चुके हैं शोध, जानें उपलब्धियां

Wed, 04 Sep 2019 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dr. Somveer Became Member Of Bali Assembly Of Indonesia
डॉ सोमवीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कोसली उपमंडल के जखाला गांव निवासी डॉ सोमवीर ने दो सितंबर सोमवार को इंडोनेशिया की बाली विधानसभा (डीपीआरडी) के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उनका कार्यकाल पांच वर्ष अर्थात 2019 से 2024 तक रहेगा।

विज्ञापन


डॉ सोमवीर ने व्हाट्सएप पर भेजे संदेश में बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल 2019 को हुए इंडोनेशियन प्रोविनशियल इलेक्शन में बाली की नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बुलेलेंग जिले से चुनाव लड़ा था और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 4113 मतों से हराया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डॉ सोमवीर ने 2009 में इंडोनेशिया की नागरिकता ग्रहण कर ली थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से रामायण इन इंडोनेशिया विषय के पीएचडी डॉ सोमवीर इंडोनेशिया विश्वविद्यालय जकार्ता व उदयना विश्वविद्यालय बाली में भारतीय दर्शन व संस्कृति विषय के प्रवक्ता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया में प्रमुख योगाचार्य के रूप में विख्यात वे इंडोनेशिया की भाषा में 10 पुस्तकें लिख चुके हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इंडोनेशिया यात्रा के समय अनुवादक के रूप में उनके साथ रहे थे। डॉ. सोमवीर के इंडोनेशिया की विधानसभा का सदस्य चुने जाने से भारत व इंडोनेशिया के लोगों के बीच संबंध और मधुर होंगे। 


इंडोनेशिया की बाली विधानसभा का सदस्य बनने पर जखाला गांव में खुशी की लहर है। गांव के बेटे के इंडोनेशिया के बाली विधानसभा के सदस्य बनने पर गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीण डॉ सोमवीर की मां सरिया देवी व पिता श्योचंद को बधाई दे रहे हैं। गांव के सरपंच यशपाल ने बताया कि ग्रामीणों के गर्व की बात है कि गांव का बेटा विदेश की धरती पर भी परचम पहरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed